टाउन हाल पर तिरंगा फहराने को भाजपा ने की घेराबंदी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: मुद्दत हो गयी तेरी सीरत देखे अब तो जरा मोयना करा दे| हाल कुछ ऐसा ही है भाजपा का| सत्ता की पायदान पर चड़ने को सिद्दत से इंजतार कर रही भाजपा फर्रुखाबाद में नगरपालिका की कुर्सी पाने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती| बार एशोसियेशन के महासचिव संजीव पारिया इस नगर के लिए नया नाम नहीं है| कचहरी में वकीलों से जगे मुद्दों के अलावा भ्रष्टाचार और आम जनता के मुद्दों को गरम करने में परिया का कोई सानी नहीं है| एक तो वकील ऊपर से नेता| बहत चलेगा कहेगा थोडा| बात मुद्दे की| पारिया ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतरा है| हर जात का वकील अब खुल कर सामने आने लगा है|

भाजपा नेता सुशील शाक्य सुबह सवेरे से ही जनसम्पर्क के साथ ही माला पारिया के लिए विभिन्न रणनीति बनाते है| ये कहा जाये कि ये चुनाव उन्ही के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है तो कोई दो राय नहीं है| कौन कहाँ रूठा है और कौन किसका टूटा है सब पर नजर| तो संजीव परिया ने शनिवार की सुबह सबसे पहले सत्यपाल सिंह, रविराज सिंह, कल्लू बाथम, ममता सक्सेना, कुलदीप दुबे, डॉ भूदेव राजपूत, धीरेन्द्र वर्मा, रितेश वर्मा और संजीव परिया के साथ आवास विकास कालोनी में वोट मांग डाले|

इधर माला पारिया हिमांशु गर्ग, डॉ महिपाल सिंह, आशीष पारिया मित्तू कूचा और नेहरु रोड की खाक छान रही थी| घर घर जा रही थी| इलाका और गलियां जब भाजपाई हो तो स्वागत सत्कार लिखना भी बेकार की बात है- एक नजर तस्वीरो से आज का भाजपा का चुनाव प्रचार-