अनुशासन में रहें पार्टी कार्यकर्ता तभी होगी दिल्ली फतह: सतीश दीक्षित

Uncategorized

sachin yadav1 फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने के बाद एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक बाइक जुलूस निकालकर सपा की एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन हीनता न करने की हिदायत दी और कहा कि अगर दिल्ली फतह करनी है तो कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर सपा की नीतियों को जनजन तक पहुंचाना होगा।

गुरुगांव देवी मंदिर से शुरू हुए विशाल मोटरसाइकिल जुलूस दोपहर बाद तकरीबन डेढ़ बजे पक्कापुल, चौक, घुमना, लाल दरबाजा, आवास विकास होता हुआ लोहिया प्रतिमा पहुंचा। जहां सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। मंत्री पुत्र व लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव लव ने राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार को बने एक वर्ष पूरा हो गया है। इसमें मुख्य रूप से धन्यवाद के पात्र प्रदेश के नौजवान हैं। जिनके बदौलत प्रदेश में सपा की सरकार बनी। अब लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी होगी। इसके लिए कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह किसी भी नेता की गुलामी न करके नेता का सम्मान करें।

[bannergarden id=”8″]

उन्होंने विदेश मंत्री व जनपद के सांसद सलमान खुर्शीद की तरफ इशारा करते हुए कहा किsachin yadav2 13 लाख 50 हजार में एक लाख 69 हजार मत पाकर सांसद बनने वाले व्यक्ति को क्या चिंता कि वह विकास, बिजली, सड़क, पानी आदि की तरफ ध्यान दे। जनपद के कुल मतों का 13 प्रतिशत पाकर विदेश मंत्री बनने वाले सलमान खुर्शीद को आगामी चुनाव में पस्त करने की बात नौजवानों से कही।

मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि पूर्व में बसपा सरकार ने पूरे प्रदेश को बुरी तरह से लूटा है। पूर्व की सरकार में भ्रष्टाचार, उत्पीड़न व शोषण का बोलबाला था। थानों में शिकायतें दर्ज नहीं होती थीं। जिसको लेकर सपा सरकार बनने के बाद अब थानों में पीड़ित की शिकायत दर्ज हो रही हैं। शिकायत दर्ज होने से अपराधों का ग्राफ तो बढ़ेगा ही। उन्होंने विरोधी पक्ष पर अनर्गल प्रचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व बसपा कानून व्यवस्था को ध्वस्त बता रही है। यह कहां से सही है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने हरिजन और मुसलमानों का शोषण किया है। श्री सिंह ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में नई यूनीवर्सिटी सपा सरकार खोलने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने घोषणापत्र में किये गये सारे वादे लगभग पूर्ण कर दिये हैं। कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, शहर अध्यक्ष महताब खां, उर्मिला राजपूत, लव यादव, आदि ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान दृगपाल सिंह यादव बॉबी, अनिल श्रीवास्तव, सुषमा जाटव, रजत क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे।