तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम गढ़िया चिलसरा निवासी 36 वर्षीय राजेश यादव की बीती रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार राजेश यादव के परिवार के ही अनोज पुत्र बलबीर सिंह की शादी हरपालपुर के अजबूपुर से तय हुई थी। बीती रात अनुज के घर पर तिलक समारोह का आयोजन किया जा रहा था। तभी राजेश के परिवारी सुनील पुत्र राजबीर ने दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। जिससे राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनाली बंदूक सुनील के चाचा रामविलास की बतायी जा रही है। परिजन घायल राजेश यादव को लेकर रात में ही आ गये। जहां डाक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय कमालगंज के पास राजेश की मौत हो गयी।

परिजनों के अनुसार राजेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 10 साल पूर्व राजेश का विवाह पटना बिहार से सरस्वती के साथ हुआ था। जिससे दो पुत्रियां व एक पुत्र है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।