चढ़ावे की भेंट चढीं दो शादियां, दूल्हे बंधक बाराती फरार

Uncategorized

फर्रुखबाद: वर पक्ष की ओर से दुल्हन वालों की अपेक्षा के अनुरूप चढ़ावा न आने पर दो गृहस्थियां बसते बसते रह गयी। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हों व उनके परिजनों को बंधक बनाया तो बराती मौके से फरार हो गये।

मोहम्मदाबाद स्थित प्रतिनिधि के अनुसारमोहम्म्दाबाद की ताजपुर चौकी के ग्राम कुम्हौली में कठेरिया समाज के लोगों की बरात में लड़के वाले नकली जेवर लेकर आये थे। नकली जेवर देखकर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद के दौरान बराती तो मौका देखकर खिसक लिये परंतु बंधक बना लिया था। था। जबकि लड़के वालों का कहना था कि नकली जेवर इस लिये लाये थे क्योंकि लड़की वालों ने वादे के अनुरूप मोटर साइकिल नहीं दी थी।

सविता पुत्री रामबरन कठेरिया निवासी कुम्हौली की बारात आयी थी। दुर्गेश पुत्र मानसिंह कठेरिया दाउदगंज अलीगंज जनपद एटा बारात लेकर आया था। रामबरन   ने बताया कि वह 55 हजार तिलक पर देकर आये थे। फेरे पड़ने से पूर्व घरवालों ने जेवर चेक किया तो नकली निकला। लड़के के पिता बोले कि गलती से आर्टिफिशीयल आ गया था। लड़के का दोस्त अजय यादव मझिया था। अजय ने ही जेवर खरीदा था। कन्या पक्ष ने लड़के के पिता, लडके ताउ, लड़का व उसके मित्र को बंधक बना लिया। बाकी बराती फरार हो गये।

मजे की बात है कि जब वर पक्ष के लोग शिकायत करने ताजपुर चौकी पहुंचे तो वहां पर ताला लगा हुआ था।

कमालगंज स्थित प्रतिनिधि के अनुसार इसी प्रकार कमालगंज के ग्राम काला झाला में रंजीता पुत्री राम तीर्थ राजपूत निवासी की बारात सुधीर पुत्र छेदालाल निवासी रामनगर अलीगंज एटा लेकर आया था। विगत छ: अप्रैल को तिलक चढ़ा था, जिसमें एक लाख रुपये का सामान दे आये थे।

सोमवार को बारात आयी। चढावे का सामान कम देखकर कन्या पक्ष के लोग बिफर गये। राम तीर्थ ने बताया कि लड़के के पास दुकान, प्लाट, 14 बीघा जमीन बतायी थी। जब जमीन के कागज मंगाकर देखे गये तो कुल साढ़े तीन बीघा जमीन निकली। कन्या पक्ष ने लड़के को बंधक बना लिया। रामतीर्थ का कहना था कि हमारा तिलक का पैसा वापस करो। विवाद होते देख बाराती फरार हो गये। पुलिस पहुंची तो सबको थाने ले कर आये। थाने में दोनों पक्षों को समझा बुझा कर लड़के वालों को भगा दिया।