सलमान ने बांटे नौजवानों को नियुक्ति पत्र

Uncategorized

फर्रुखाबाद: मऊदरवाज क्षेत्र में स्थित डॉ. ज़ाकिर मेमोरियल ट्रस्ट में चल रहे रोजगार मेले पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज 3 दर्जन से अधिक बेरोजगार नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए|

कानून मंत्री सलमान खुर्शीद दोपहर बाद ज़ाकिर मेमोरिअल ट्रस्ट पहुंचे| सलमान ने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है| जिसको लेकर बच्चो के माँ बाप ही नही बल्कि केंद्रीय सरकार भी चिंतित है| उन्होंने बताया कि यहाँ प्रयास बेरोजगारों को रोजगार देने ने सफल सिद्ध हो रहा है, कल 47 बच्चों का चयन कायमगंज में हो चुका है| सारे बेरोजगार सिक्योरिटी मार्शल के लिए नियुक्त किये गये है| जिनको कंपनी ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति दे देगी|

स्नातक पास बेरोजगारों का चयन मेले में नही हो सका| सलमान खुर्शीद ने बताया कि स्नातक पास बच्चो को और अच्छे वेतन की नौकरी दी जायेगी| उन्होंने दूध की फैक्ट्री का शिल्यान्यास मई के महीने में करने की बात कही|