अवैध सम्बंधों में हुई प्रेमिका के पति की हत्या, झाड़ियों से शव बरामद

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र स्थित पैन्टून पुल के पास मढैयन घाट के निकट झाड़ी में शाहाबाद के पिड़हटा निवासी युवक का शव क्षतिविक्षत अवस्था में हत्याभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया। पकड़े गये हत्याभियुक्त ने मृतक की पत्नी से अवैध सम्बंधों को लेकर हत्या करने की बात कही है।

जनपद हरदोई के थाना शाहाबाद के ग्राम पिड़हटा निवासी 28 वर्षीय जदुबीर उर्फ छोटे पुत्र मुन्नालाल बीते 26 मार्च को गायब हो गया था। अपहरण की आशंका होने पर थाना शाहाबाद में भाई बलराम पुत्र मुन्नालाल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट गांव के ही धर्मू पुत्र नन्हें व गुड्डू पुत्र मोहन पण्डित के खिलाफ दर्ज कराई थी।
पुलिस ने 20 अप्रैल को अभियुक्त धर्मू पुत्र नन्हें निवासी पिड़हटा थाना शाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। धर्मू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जदुबीर की अपहरण करने के बाद उसी दिन हत्या कर दी थी।
आज शाहाबाद थाना पुलिस धर्मू की निशानदेही पर उसे लेकर थाना कमालगंज पहुंची। शाहाबाद पुलिस ने थाना कमालगंज पुलिस के साथ पेन्टून पुल के पास स्थित मढैयन घाट के निकट झाड़ी में शव क्षति विक्षत व अलग-अलग टुकड़ों में बरामद कर लिया। कमालगंज पुलिस ने शव को सील करवाया व हत्याभियुक्त धर्मू को थाना कमालगंज ले आये।

हत्यारे धर्मू ने बताया कि उसने जदुबीर को फोन करके बताया कि हम लोग कमालगंज बुग्गी खरीदने चलेंगे। जिससे जदुबीर आ गया और हम साथ-साथ पैदल गंगा जी के किनारे-किनारे चले आये। रास्ते में गंगा के किनारे शराब पिलायी व नशे की हालत में जदुबीर का अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी व शव झाड़ी में छिपा दिया।

वहीं हत्यारे धर्मू ने बताया कि उसके व गुड्डू पण्डित के मृतक की पत्नी लक्ष्मीदेवी से अवैध सम्बंध हैं। लक्ष्मी ने कहा था कि पति की हत्या कर दो तो हम आपके साथ जीवन बितायेंगे।