मारपीट के मामले में नौ किशोर बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uncategorized

kishor jailफर्रुखाबाद: बीते शुक्रवार की शाम को जखा स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह में आपस में हुई मारपीट के मामले में नौ किशोर बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक कमलेश कुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की सम्प्रेक्षण गृह में कुल 52 बंदी किशोर बंद है| जिसमे से 17 किशोर बंदी किशोर न्याय बोर्ड मजिस्ट्रेट इटावा के पास पेशी पर गये थे| बीते शाम तकरीवन सात बजे सभी किशोर बापस लौटे तो उनपर दूसरे पक्ष के किशोर बंदियों ने हमला बोल दिया| जिससे कई घायल हो गये| पुलिस ने तहरीर के आधार परनौ आरोपी किशोर बंदीयो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]