‘सेक्स’ की आजादी पर ‘ब्रह्मचारी’ और ‘पॉर्न स्टार’ में जंग!

Uncategorized

राजधानी दिल्ली में आज देश भर से आए हुए सेक्स वर्कर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर सेक्स की आजादी के लिए एक परेड निकालेंगे। इसमें पॉर्न स्टार सन्नी लियोन भी शामिल हो सकती हैं। इसे लेकर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता के.एन. गोविंदाचार्य खासे नाराज है। आलम य़े है कि दोनों आमने-सामने आ गए हैं।

गोविंदाचार्य ने इस परेड पर ही रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखे खत में कहा है कि जंतर मंतर पर इस परेड की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। दिल्ली पुलिस ने वेश्याओं और अश्लील फिल्मों में काम करनेवालों को जुलूस निकालने की अनुमति कैसे दी है। इस तरह की सार्वजनिक परेड भारतीय दंड संहिता और अनैतिक देह व्यापार कानून के प्रावधानों के खिलाफ है।

वहीं, पॉर्न स्टार सन्नी लियोन इस प्रदर्शन और परेड को नैतिक समर्थन के लिए दिल्ली आएंगी। सूत्रों की मानें तो उन्होंने इसके लिए हांमी भर दी है। बताते चलें कि आज तंजर-मंतर पर सेक्स आजादी परेड का आयोजन है। इसमें देश भर से हजारों सेक्स वर्कर के शामिल होने की उम्मीद है।