गाय बेचने गये दो ग्रामीणों को जहरखुरानी गिरोह ने पेड़े खिलाकर लूटा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम गुड़गांव निवासी 60 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह व राजेन्द्र पुत्र शोभाराम को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने रुनी के नखासे में पेड़ खिलाकर बेहोश कर दिया और हजारों की नगदी लेकर चम्पत हो गये।

जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों के शिकार हुए सिद्धार्थ सिंह के साथ गये मैजिक चालक नरेन्द्र पुत्र शोभाराम निवासी गैस प्लांट ने बताया कि सिद्धार्थ सिंह अपनी गाय लेकर मैजिक से रुनी मैनपुरी नखासे में बेचने गये थे। गाय बेचने के बाद विक्री के मिले 38 हजार रुपये सिद्धार्थ सिंह की जेब में थे और मेरे भाई शोभाराम जोकि मेरी मैजिक में हेल्पर का काम करते हैं के पास 9 हजार रुपये थे।

चालक नरेन्द्र के भाई शोभाराम ने बताया कि दो व्यक्ति हम लोगों के पास आये और कहा कि मेरे लड़का हुआ है। खुशी में पेड़े बांट रहे हैं। जिस पर हम लोगों ने भरोसा करके पेड़ा खा लिया। पेड़ा खाते ही सिद्धार्थ सिंह व राजेन्द्र  नखासे में ही बेहोश होकर गिर गये। जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने राजेन्द्र की जेब से 9 हजार रुपये गायब कर दिये। लेकिन सिद्धार्थ सिंह की जेब से रुपये निकालते तब तक चालक नरेन्द्र घटना स्थल पर पहुंच गया। नरेन्द्र को आता देख गिरोह के सदस्य खिसक लिए। फिलहाल सिद्धार्थ सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेन्द्र सिंह को मेजर एसडी सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।