आश्चर्यजनक: सर्वोदय मंडल का अनशन खत्म

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अन्ना हजारे के समर्थन में दो दिन तक पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को नगर आगमन पर जोरदार प्रदर्शन करने वाले, मदारवाड़ी स्थित गांधी आश्रम में अनशन पर बैठे सर्वोदय मंडल के पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह व उनके दो साथियों विनोद मिश्र और वैद्य वीरेंद्र कुमार को 8वें दिन एसडीएम सदर अनिल ढींगरा और सीओ सिटी विनोद कुमार ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करा दिया।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य में अत्याधिक गिरावट होने से मित्रों व सहयोगियों के आग्रह पर अनशन खत्म करना पड़ा। एक दिन पूर्व सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास और डॉ. जाकिर हुसैन ट्रस्ट पर सत्याग्रह और अनशन की घोषणा की थी लेकिन मंगलवार को वह कहीं भी सत्याग्रह व अनशन करने नहीं गये।