घायल युवकों को देखने जा रहे परिजन भी दुर्घटना में घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीती रात मोहम्मदाबाद से फर्रुखाबाद आते समय खानपुर निवासी दो युवक पिकअप व टेंकर की भिडन्त में गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर घायलों को देखने जा रहे परिजनों से भरी पिकअप ट्रैक्टर में भिड़ने से वह भी गंभीर घायल हो गये। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लोहिया अस्पताल में घायलों इलाज में डाक्टरों द्वारा लापरवाही बरतने पर तीमारदारों की ड्यूटी पर तैनात डाक्टर से जमकर नोकझोंक हुई।

ग्राम खानपुर निवासी 18 वर्षीय दीपक पुत्र राजकिशोर अपने साथी 18 वर्षीय सुशील पुत्र राजाराम निवासी अमेठी किसी काम से गये थे। बीती रात बेबर से फर्रुखाबाद की तरफ पिकअप से आ रहे थे। तभी मोहम्मदाबाद चौराहे के निकट पिकअप टेंकर से टकरा गयी। जिससे दोनो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये।

मामले की जानकारी पाकर सुशील का भाई प्रदीप पुत्र राजाराम  निवासी अमेठी जदीद व 26 वर्षीय संजय पुत्र अनूपराम निवासी खानपुर, 50 वर्षीय राजकिशोर निवासी अमेठी महेन्द्रा पिकअप पर सवार होकर घायलों को देखने जा रहे थे तभी रास्ते में ग्राम खानपुर में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिडन्त हो गयी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल राजकिशोर के पड़ोसी राजेश दुबे ने लोहिया अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा0 एस बी कटियार पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिसको लेकर डाक्टर व राजेश दुबे में जमकर झड़प हुई। मौके पर मौजूद तीमारदारों व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया।

राजेश दुबे ने बताया कि उन्होंने घायलों को 12ः30 बजे भर्ती कराया था। जिनका इलाज सिर्फ कागजों पर ही चल रहा था। कई बार कहने के बावजूद न तो अस्पताल की नर्सो व डाक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

 

मैजिक पलटने से कोआपरेटिव सचिव घायल
फर्रुखाबाद: पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने मैजिक पर सवार होकर आ रहे कोआपरेटिव सचिव मैजिक पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को लोहिया में भर्ती कराया गया।

जनपद हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम रमापुर निवासी कोआपरेटिव सचिव 50 वर्षीय नरेश गांव से ही टाटा मैजिक पर सवार होकर फर्रुखाबाद घटियाघाट गंगा स्नान करने आ रहे थे। ग्राम रावतपुर थाना अल्लागंज में ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार मैजिक पलट गयी। जिसमें करीब एक दर्जन सवारियां सवार थीं। सभी सवारियां मामूली चुटहिल हो गयीं। जिसमें नरेश गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे नरेश के दामाद अमित ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।