प्रयास: फर्रुखाबाद में लगेगा दुग्ध उत्पाद का कारखाना

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बहुत जल्द मोहम्दाबाद क्षेत्र के निसाई गाँव में दुग्ध उत्पाद का कारखाना लग जायेगा| सलमान खुर्शीद के साथ आये मेस्को समूह के प्रतिनिधि ने ये जानकारी बढ़पुर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में दी गयी|

मेस्को समूह के जे के सिंह ने बताया कि वे वायुसेना से रिटायर हुए है और उडीसा में इस्पात और माइनिंग का काम करते हैं| जे के सिंह लुईस खुर्शीद के चुनाव के दौरान भी उनके प्रचार के लिए आये थे| अब श्री सिंह मोहम्दाबाद के निसाई में दुग्ध उत्पाद जैसे दही, पनीर, मक्खन, और घी का उत्पादन करेगी| इस प्लांट की क्षमता १ लाख लीटर प्रतिमाह होगी जिसे बाद में बढ़ाया जायेगा| अप्रैल में कारखाना बनना शुरू हो जायेगा और उत्पादन नवम्बर 2012 तक शुरू होने की सम्भावना है|