परिसीमन के बावजूद भोजपुर से जमालुद्दीन तीसरी बार विधायक

Uncategorized

फर्रुखाबादः विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद कमालगंज विधानसभा क्षेत्र के भूगोल और जातिगत आंकड़ों में आधारभूत अंतर के बावजूद सपा के जमालुद्दीन सिद्दीकी नवसृजित भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गये हैं।

विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में कुल पड़े एक लाख 72 हजार 230 मतों में से 51650 मत प्राप्त किये। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्विन्दी जनक्रांति पार्टी प्रत्याशी मुकेश राजपूत को 18729 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी सौरभ राठौर 27953 मत पाकर तीसरे, बहुजन समाज पार्टी के महेश सिंह राठौर 22212 मत पाकर चौथे व कांग्रेस के रामसेवक सिंह यादव 21 हजार 202 मत पाकर पांचवें स्थान पर रहे। महान दल के भंवर सिंह को 9235 वोट मिले। शेष 10 प्रत्याशियों में से किसी को भी डेढ़ हजार से अधिक वोट नहीं मिल सके।

Name

Party Abbre.

Total Votes

जमालुद्दीन सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी

51,650

मुकेश राजपूत

जन क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी)

32,921

सौरभ राठौर

भारतीय जनता पार्टी

27,953

महेश सिंह राठौर

बहुजन समाज पार्टी

22,212

राम सेवक सिंह

इंण्डियन नेशनल कॉग्रेस

21,202

भवर सिंह

महान दल

9,235

श्याम कुमार

निर्दलीय

1,243

उर्मिला

निर्दलीय

1,007

मुन्नी देवी

अपना दल

798

सर्वेन्द्र सिंह

नेशनलिस्ट कॉग्रेस पार्टी

757

अवनीश कुमार सिंह

निर्दलीय

703

हरगोविन्द सिंह

राष्ट्रीय लोकमंच

633

पदम सिंह

निर्दलीय

579

चनद्रकिशोर

जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट)

496

दुर्गावती

निर्दलीय

474

एजाज अहमद

निर्दलीय

363

कुल

172,226