बसपा, सपा व कांग्रेस अपराधिक सरकारें : मुरली मनोहर जोशी

Uncategorized

फर्रुखाबादः विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर में जनसभा करने आये भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मुरली मनोहर जोशी जनसभा सम्बोधित करने के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने बसपा, सपा व कांग्रेस को आपराधिक सरकारें बताया।

भारतीय जनता पार्टी के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में प्रचार करने आये मुरली मनोहर जोशी ने केन्द्र सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी।
अमृतपुर स्थित दयानंद इंटर कालेज के पास ग्राउंड में हुई सभा में श्री जोशी कहा कि  कांग्रेस ने देश पर तकरीबन 50 साल से अधिक समय तक राज्य किया। लेकिन देश को महंगाई की मार से नहीं बचा पायी। जनता महंगाई से परेशान है। भाजपा की केन्द्र सरकार जब बनी थी तो महंगाई का नामो निशान नहीं था। हर घर के चौके में गैस सिलेण्डर व हर व्यक्ति को राशन मुहैया कराया जा रहा था। पेट्रौल भी कम कीमत पर उपलब्ध थी। किसान को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ता था। मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही देश की सुरक्षा के लिए परमाणु बम बनाया गया। जो अपने आप में एक मिशाल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार दोनो अपराधी हैं। क्योंकि अपराध करने से ज्यादा अपराध छुपाने वाला दोषी होता है। इसलिए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दिल्ली की कांग्रेस व प्रदेश की सपा व बसपा को उखाड़ फेंकना है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत,  मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक के अलावा भारी संख्या में भाजपाई व जन समूह मौजूद।

 

 

जोशी की सभा में हेलीकाप्टर भी न दिखा सका जादू
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अमृतपुर में हुई भाजपा के ब्रांड नेता मुरली मनोहर जोशी की सभा में हेलीकॉप्टर का भी जादू नहीं चल सका। जहां भीड़ का भारी टोटा दिखा। वह और समय था जब हेलीकॉप्टर की बजह से भीड़ जुट जाती थी। लेकिन अब हेलीकॉप्टर भी जनता को लुभा नहीं पा रहे हैं। यही नजारा आज हुई सभा में देखने को मिला।