हाईटेक हुआ चुनाव, प्रोजेक्टर से प्रचार कर रहे प्रत्याशी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जमाना बदलते-बदलते आज हर चीज का नजरिया बदल गया है संचार क्रांति के बाद तो मानो नए जमाने के पंख लग गए| दिनों-दिन हो रहे परिवर्तन का असर अब राजनितिक लोगों पर भी होने लगा है प्रत्याशियों में पब्लिक का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रचार का नया तरीका खोज निकला| जगह-जगह प्रत्याशियों ने प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीचने का प्रयास किया है|

विधान सभा चुनाव में प्रचार के तौर तरीके इस बार बिलकुल बदले-बदले लग रहे है चुनाव आयोग के आदेश पर प्रत्याशियों द्वारा लगाये गए रंग बिरंगे होडिंगो को हटा दिया गया जिससे शहर में चुनाव है भी या नही इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया तो प्रत्याशियों ने अब प्रचार का नया तरीका खोज निकला| गंगा नगर निवासी ६५ वर्षीय श्याम स्वरुप ने बताया कि उनके समय में हम लोग वोटरों को वोट डालने कि बात कहने के लिए चिट्ठी का प्रयोग किया करते थे धीरे-धीरे चिट्ठी पोस्टरों ने बदल गयी| पोस्टरों के बाद यह रूप बैनरों में तप्दील हो गया धीरे-धीरे फिर समाचार पत्रों व होडिंगो में चुनाव प्रचार चालू हो गया| अभी यह दौर थमा भी नही था कि एक नया प्रजेस्ट फर्रुखाबाद में दिखाई दिया|

कांग्रेस पार्टी से फर्रुखाबाद सदर प्रत्याशी लुईस खुर्शीद पत्नी कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज नया तरीका प्रचार के लिए अपनाया| आवास विकास तिराहे पर लुईस खुर्शीद ने प्रजेक्टार लगाकर कांग्रेस की उपलब्धियां लोगों को प्रोजेक्टर दिखने का प्रयास किया| लुईस खुर्शीद के इस नए तरीके को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही|