उस्ताद और सोनिया ने लूटी पतंग

Uncategorized

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार देर शाम तक प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हं आबंटित किये जाने की कवायद चलती रही। सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह एक बार फिर पतंग चुनाव निशान हासिल करने में सफल रहे। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से सोनिया किन्नर को भी पतंग चुनाव चिन्हं आवंटित हुआ है।

नगर मजिस्ट्रेट के न्यायाल में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष में पहुंचे सपा समर्थक पर डमी प्रत्याशी का नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। इस पर सपा समर्थक ने आरोप जड़ते हुए कहा अधिकांश प्रत्याशियों की पत्नियों के नामांकन वापस हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी का नामांकन वापस नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी का भी नामांकन वापस कराया जाए। इस पर नामांकन कक्ष में मौजूद कांग्रेस समर्थक भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरा केवल एक डमी है जबकि सपा के पांच डमी हैं। इसी बीच दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। रिटर्निग आफीसर ने मामला शांत किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने दो डमी प्रत्याशियों के नामांकन वापस कराये।

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के 5 निर्दलीय प्रत्याशियों ने पतंग चुनाव चिह्न मांगा। इस पर रिटर्निग आफीसर ने पांच पर्चियां बनायीं। इनमें से एक पर पतंग लिख दिया तथा शेष पर्चियों पर कुछ नहीं लिखा था। पतंग लिखी पर्ची सोनिया किन्नर ने उठायी। अत: सोनिया को पतंग चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। इसके पश्चात द्वितीय वरीयता वाले चुनाव चिह्न कैरमबोर्ड के लिए भी इसी प्रक्रिया से लाटरी डलवायी गई तो कैरमबोर्ड का चुनाव चिह्न अनूप कुमार को मिला।

सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ.अनुपम दुबे एडवोकेट ने अपने नामांकन पत्र में तीन चुनाव चिह्न रेल का इंजन, कार व हवाई जहाज का उल्लेख किया था, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई चुनाव चिह्नों की सूची में यह तीनों ही चुनाव चिह्न नदारद थे। अत: दूसरे चुनाव चिह्न का विकल्प मांगा गया। इसके पश्चात अनुपम दुबे को टेलीफोन चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया।

सम्बंधित निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार —————–

 

192-कायमगंज

SNo.

Name

Party Affiliation

Symbol

1

अजीत कुमार समाजवादी पार्टी साईकिल

2

अनुराग बहुजन समाज पार्टी हाथी

3

अमर सिंह भारतीय जनता पार्टी कमल

4

अमर सिंह पुत्तूलाल जनता दल यू तीर

5

पवन कुमार जनक्रांति पार्टी अलमारी

6

यतेन्द्र राष्ट्रीय जनता पार्टी सिलाई मशीन

7

रमन कुमार भारतीय महाशक्ति मोर्चा पतंग

8

रामविलास महान दल आरी

9

रामविलास पुत्र गंगाराम अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस फूल

10

लक्ष्मी रीटा राष्ट्रीय लोकमंच बाल्टी

11

विमला देवी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी अंगूठी

12

शकुन्तला देवी इण्डियन नेशनल कांग्रेस हाथ

13

संकेत कुमार गौतम राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी लेटर बॉक्स

14

अजय पाल निर्दलीय कप प्लेट

15

मनीराम निर्दलीय टेलीविजन

16

रेशमा निर्दलीय हॉकी

193-अमृतपुर

SNo.

Name

Party Affiliation

Symbol

1

कुलदीप गंगवार इण्डियन नेशनल कांग्रेस हाथ

2

जितेन्द्र यादव जनक्रांति पार्टी अलमारी

3

नरेन्द्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी साईकिल

4

महावीर सिंह बहुजन समाज पार्टी हाथी

5

सत्येन्द्र प्रकाश आदर्श राष्ट्रीय विकास पार्टी बैट्री टार्च

6

सुशील कुमार भारतीय जनता पार्टी कमल

7

अनूप कुमार निर्दलीय कैरम बोर्ड

8

अरुन कुमार निर्दलीय कोट

9

प्रमोद सिंह निर्दलीय बाल्टी

10

बांके लाल निर्दलीय बांसुरी

11

मनमोहन प्रकाश निर्दलीय मुकुट

12

मोहित निर्दलीय बल्ला

13

रोहित कुमार निर्दलीय हांकी

14

सत्यराम निर्दलीय कैमरा

15

सुरेश चन्द्र निर्दलीय कप प्लेट

16

सोनिया निर्दलीय पतंग

 194-फर्रुखाबाद

SNo.

Name

Party Affiliation

Symbol

1

उर्मिला राजपूत समाज वादी पार्टी साईकिल

2

बृजनंदन राष्ट्रीय क्रांति समाजवादी पार्टी लेटर बाक्स

3

मो० उमर खां बहुजन समाज पार्टी हाथी

4

मोहन अग्रवाल जनक्रांति पार्टी अलमारी

5

लुईस खुर्शीद इण्डियन नेशनल कांग्रेस हाथ

6

शिवेन्द्र विक्रम सिंह राष्ट्रीय लोकमंच बाल्टी

7

सुनील दत्त भारतीय जनता पार्टी कमल

9

सुशील कुमार महान दल कैमरा

10

अनुपम दुबे निर्दलीय टेलीफोन

11

अबधेश निर्दलीय एयर कन्डीशनर

12

मेहताब हुसैन निर्दलीय केतली

15

मोहम्मद रजी निर्दलीय मेज

16

विजय सिंह निर्दलीय पतंग

14

विजय सिंह पुत्र दीनदयाल निर्दलीय मुकुट

15

विनोद कुमार निर्दलीय टेलीविजन

16

शिव शरन निर्दलीय छत का पंखा

195-भोजपुर

SNo.

Name

Party Affiliation

Symbol

1

जमालुद्दीन सिद्दीकी समाजवादी पार्टी साईकिल

2

भंवर सिंह महान दल आटो रिक्शा

3

महेश सिंह राठौर बहुजन समाज पार्टी हाथी

4

मुकेश राजपूत जनक्रांति पार्टी अलमारी

5

राम सेवक सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हाथ

6

सर्वेन्द्र सिंह नेशनल कांग्रेस पार्टी घड़ी

7

सौरभ राठौर भारतीय जनता पार्टी कमल

8

हरगोविंद सिंह राष्ट्रीय लोकमंच बाल्टी

9

अवनीश कुमार सिंह निर्दलीय हेलमिट

10

उर्मिला निर्दलीय टेलीविजन

11

एजाज अहमद निर्दलीय कैरम बोर्ड

12

चंदकिशोर निर्दलीय आरी

13

दुर्गावती पत्नी लालाराम निर्दलीय पतंग

14

पदम सिंह निर्दलीय छत का पंखा

15

मुन्नी देवी निर्दलीय कप प्लेट

16

श्याम कुमार निर्दलीय सिलाई मशीन