न्यूड गर्ल की गुमशुदगी या पब्लिसिटी स्टंट ???

Uncategorized

 

हमेशा सुर्खियों और विवादों में में रहने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। मुंबई में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शूटिंग खत्म करने के बाद से वीना मलिक गायब हैं। उनका कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर वह हैं कहां। सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे से उनका सेलफोन भी बंद है। एक पत्रिका के लिये न्यूड फोटो शूट कराने के बाद से सुर्खियों में आयीं वीना की गुमशुदगी को फिल्म जगत से जुड़े सूत्र फिलहाल इसे भी वीना का एक पब्लिसिटी स्टंट ही मान कर चल रहे हैं।

 

वीना इन दिनों मुंबई 125 किलोमीटर नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वीना के गायब होने की खबर पुलिस को कर दी गई है। हालांकि अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

 

पिछले दिनों एक न्यूड फोटोशूट की वजह से वीना मलिका की काफी फजीहत हुई थी और उनके पिता ने भी उनसे दूरियां बना ली थीं। वीना ने उनकी न्यूड फोटो प्रकाशित करने वाली मैगजीन पर केस करने की धमकी दी थी। वीना जल्द ही एक रिएलिटी शो में स्वयंवर भी रचाने वाली थीं। मजे की बात है कि इस न्यूड फोटो शूट के दौरान उन्होंने अपनी बांह पर ISI गुदवा रखा था। एक संभावना इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का हाथ होने की भी जताई जा रही है।