एसपीजी ने राहुल के आने से पूर्व देखी लोहिया की स्वास्थ्य सेवा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव राहुल गांधी के आने की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं| जिसको लेकर आज एसपीजी ने लोहिया अस्पताल की स्वास्थ्य सेवायें चेक कीं|

राहुल के आने की सूचना पर सुरक्षा विभाग के अधिकारी कई दिन से जनपद में अपना तम्बू गाड़े हुए हैं| जिसके चलते आज उन्होंने राहुल गांधी की जनसभा के लिए क्रिश्चियन मैदान में बनाए जा रहे मंच का निरीक्षण किया| तत्पश्चात लुईस खुर्शीद भी सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुँची| एसपीजी ने आज लोहिया पहुंचकर आपरेशन कक्ष व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली व निरीक्षण किया| इस दौरान सीएमएस एके पाण्डेय मौजूद रहे|

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला व कांग्रेसी नेता प्रदीप राठौर, अनिल मिश्रा सहित कौशलेन्द्र सिंह यादव सुबह से ही मैदान पर डटे हुए हैं|