झाँसी के पेंशनरों की पेंशन पर लगायी हैकर ने चपत, 64 लाख उडाये?

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एक खाते में एक ही दिन में 65 लाख रुपये निकल जाने के बाद बैंक कर्मियों के हाथ पाँव फूले हुए है| जानकारी के मुताबिक ये पैसा झाँसी की ट्रेजरी का था| यानि सरकारी पैसे को चूना लगा| एक जानकार अधिकारी के मुताबिक सम्भावना है कि ये पैसा झाँसी के पेंशनरों का हो सकता है जो कि झाँसी की ट्रेजरी से स्टेट बैंक झाँसी में खातेधारो में ट्रांसफर के लिए सीडी के माध्यम से आया होगा| मगर इसे शातिराना तरीके से पेंशनरों के खाते में ट्रांसफर कर हैकर द्वारा निर्देशित खाते में ट्रांसफर किया गया| उत्तर प्रदेश की ट्रेजरी से स्टेट बैंक में सीडी के माध्यम से ही पैसा भेजा जाता है| बाकी भुगतान ट्रेजरी से चेक के माध्यम से होते है| सूत्रों के मुताबिक झाँसी बैंक कर्मी/अधिकारी कल तक फर्रुखाबाद पहुच रहे है| पुलिस की निगाह भी 2-3 बैंक कर्मियों पर है| खैर असली शातिर पुलिस के कब्जे में है और गुर्गे छुपाते घूम रहे है|