आग ताप रही वृद्धा की जलने से मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जनपद कन्नौज छिबरामऊ के ग्राम कूवरपुर की ६० वर्षीय नन्ही देवी पत्नी मोती लाल यादव की रात करीब ८ बजे आग तापते समय जलने के बाद मौत हो गयी|

मृतक नन्हीं देवी के ६५ वर्षीय पति मोती लाल यादव ने बताया कि रात करीब ८ बजे हम लोग अपने पड़ोस के दूसरे मकान में जहां हमारे जानवर हैं वहां लेटने चले गए| घर पर कोई नहीं था| मेरी पत्नी नन्ही देवी घर के बाहर आग ताप रही थी| तभी अचानक नन्ही देवी के कपड़ों में आग लग गयी| जिससे वह बुरी तरह से जल गयी|

चीखपुकार की आवाज सुनकर हम लोग भाग कर आये तब तक नन्ही देवी पूरे तरह से आग की चपेट में थी व बुरी तरह से तड़प रही थी| जैसे-तैसे हम लोगों ने आग बुझाकर रात करीब १० बजे लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी|