पुरानी रंजिश में युवक के गोली मारी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के २५ वर्षीय भूपेन्द्र पुत्र साहूकार सिंह निवासी बुढनपुर को उनके पड़ोसी ५० वर्षीय राम औतार पुत्र चोखेलाल ने अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते भूपेन्द्र सिंह के बीती रात गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया|

विदित हो कि बीते करीब तीन माह पूर्व अवैध सम्बन्धों को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। जहां दोनो तरफ से एक एक लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। जिसमें घायल अर्जुन यादव को कार सवार युवक ले गये थे कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी तभी पुलिस को जानकारी हुई कि एक युवक अर्जुन का शव गांव कोट मऊरषीदाबाद स्थिति शप्पूदादा की मजार के पास एक आम के बाग में पड़ा हुआ था|

भूपेन्द्र ने बताया कि अर्जुन हत्याकांड में मेरे दो भाई देवेन्द्र व दिनेश पुत्र साहूकार सिंह जेल में बंद हैं| जिसके चलते राम औतार हमसे रंजिश मानता है| बीती रात करीब १२ बजे वह शौंच के लिए खेतों की तरफ जा रहा था| इस बात की भनक राम औतार को लग गयी तभी अचानक राम औतार के साथ में उसका पुत्र धर्मेन्द्र व अजीत व भाई संतराम ने मुझे घेर लिया व मारपीट करने लगे| सभी के हांथों में असलह थे| जैसे तैसे मै जान बचाकर भागा तो उन्होंने पीछे से दो फायर कर दिए| जिससे एक फायर पास में ही खड़ी मेरी ट्राली में लगा व दूसरा मेरे कमर में लगा| जिससे भूपेन्द्र छट पटाकर घटना स्थल पर ही गिर पडा|

भूपेन्द्र ने बताया कि उक्त आरोपी गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए| सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी| तत्पश्चात भूपेन्द्र को रात करीब १:२० बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|