तमंचा लगा कर भाई-बहन से लूट

Uncategorized

LUUT 8फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीते रविवार को गन प्वाइंट पर सगे भाई बहन को बदमाशो ने लूट लिया| एक दिन बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम केहरी नगला निवासी पप्पू अपनी बहन राजकुमारी के साथ क़स्बा बाजार के लिए जा रहा था| जब थाना क्षेत्र के ग्राम दादूपुर के निकट पंहुचे तो दो बदमाशो ने तमंचा निकल कर उनके सामने रख दिया| तमंचे के बल पर पप्पू के चार हजार रूपये व् उसकी बहन के कुंडल नोच लिए| घटना के बाद दोनों अपने घर चले गये| सोमबार को पीड़ित भाई-बहन ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी|
थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया की घटना संदिग्ध है| जाँच की जा रही है|