मुंशी ने किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को पीटा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम सिंघीरामपुर निवासी दुर्गा नारायण मिश्रा जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु प्रताप गुट व इसी गाँव के अतुल किशोर पाण्डेय के साथ आज कचहरी परिसर में जमकर मारपीट हुयी|

दुर्गा नारायण पुत्र रामजी मिश्रा ने बताया कि वह अपने दोस्त जितेन्द्र तिवारी के साथ उसकी तारीख पर आया था| जितेन्द्र तिवारी पर किसी मामले को लेकर न्यायालय में मुकद्दमा चल रहा है| हम लोग योगेश वकील के चैंबर के पास बैठे थे| योगेश के बस्ते के सामने वीरेंद्र एडवोकेट का बस्ता है| जिसपर अतुल किशोर पाण्डेय पुत्र श्याम कुमार पाण्डेय टाईपिस्ट है|

अतुल किशोर पाण्डेय व दुर्गा नारायण मिश्रा जोकि अपने गाँव के कोटेदार भी हैं के साथ किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है| आज दुर्गा नारायण मिश्रा जैसे ही योगेश एडवोकेट के चैम्बर से उठ कर चला तो अतुल पाण्डेय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया| जिसपर दोनों में जमकर मारपीट हुयी|

सूचना पर भारी पुलिस बल एकत्र हो गया व दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस कप्तान को भी घटना की जानकारी दी गयी| पुलिस अभिरक्षा में दोनों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया|