मुलायम सिंह के जन्मदिवस पर सपाईयों ने किया रक्तदान

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज पूरे देश में सपाईयों ने बड़ी धूम-धाम से मनाया| वहीं फर्रुखाबाद में सा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कई सपाईयों ने रक्तदान किया|

आज करीब ११ बजे आवास विकास स्थित कार्यालय में एकत्र हुए जहां मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सपाईयों को मुलायम सिंह के आदर्शों पर सपा का झंडा बुलंद करने का आवाहन किया| वहीं विधान सभा चुनाव में जोरदारी से सभी कार्यकर्ताओं को लगने का निर्देश दिया|

सपा कार्यालय में कार्यक्रम खत्म होने के पश्चात सपाई राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक पहुंचे वहां जमकर नारेबाजी करने के बाद कई सपाईयों ने सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रक्त दान किया|

इस कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष चाँद खां, महासचिव सुरेन्द्र यादव, रजत क्रांतिकारी रविशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे|