जलते छप्पर के नीचे दबकर युवक जला, हालत गंभीर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के ग्राम दारापुर निवासी जितेन्द्र उर्फ़ पिंकू पुत्र रंजीत सिंह जलते हुए छप्पर के नीचे दब जाने से हालत गंभीर हो गयी|
जिसे उपचार के लिए भेजा गया|

जितेन्द्र के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि हमारा पूरा घर कच्चा बना हुआ है व छत पर छप्पर पडा हुआ है | हम लोग मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं| मेरे घर पर प्रतिदिन चूल्हे पर ही खाना बनता है| आज शाम खाना बनने के दौरान किसी बच्चे के द्वारा आग छप्पर पर फेंक दी जिस कारण छप्पर धू-धूकर जलने लगा|

छप्पर जलता देख आस-पास अफरा-तफरी मच गयी| लोग बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े| लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी| तभी घर बुरी तरह से जलता देख जितेन्द्र से रहा नहीं गया व वह हांथों से ही जलते हुए छप्पर को हटाने लगा| तभी अचानक छप्पर भरभराकर जितेन्द्र के ऊपर गिर गया जिस कारण जितेन्द्र छप्पर के नीचे दब गया| आनन् – फानन में किसी तरीके से लोगों ने छप्पर हटाकर जितेन्द्र को निकला तब तक घर का सामान, रजाई, गद्दा के अलावा कुछ नगदी भी जल गयी| और जितेन्द्र भी बुरी तरह से जल गया|

परिजन उसे उपचार हेतु ले आये|