दूल्हा बदला, दुल्हन के परिजनों ने पूरी बारात को बनाया बंधक

Uncategorized

मुजफ्फरनगर: दूल्हा क्या बदला दुल्हन के परिजनों ने पूरी बारात को ही बंधक बना लिया। बारातियों के काफी मन्नतें करने के बाद उन्हें जाने दिया गया। मुजफ्फरनगर के गांव खेंड़ा मस्तान में मेरठ से बारात आई थी। लड़की वालों ने बारातियों की खातिरदारी के पूरे इंतजाम किए थे, लेकिन रंग में भंग उस समय पड़ गया जब साढ़े पांच फुट की दूल्हन ने साढे़ चार फुटे दूल्हे को देख निकाह से इन्कार कर दिया।

लड़की वालों ने दूल्हा पक्ष पर आरोप लगाया कि जिस लड़के के साथ शादी तय गई, यह वह नहीं है। उनके साथ धोखा हुआ है। इस धोखेबाजी के लिए दूल्हा सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया। गांव में बिरादरी की पंचायत बैठी। दूल्हे के परिवार के लोगों ने सुझाव रखा कि उसका निकाह उसी पंडाल तले किसी दूसरी लड़की के साथ कर दिया जाए, लेकिन लड़की वालों ने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। कई घंटे चली पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकलने पर बारात को लौटा दिया।