मनरेगा में ढिलाई पर प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बुधवार शाम प्रमुख सचिव द्वारा लोहिया अस्पताल के निरीक्षण करने के उपरान्त पत्रकार से मुखातिब हुए| प्रमुख ने लोहिया में मिली खामियां व मनरेगा में ढिलाई व गड़बड़ी के चलते काफी नाराजगी जताई|

लोहिया अस्पताल में आने की सूचना मिलते ही अस्पताल के सभी वार्डों में चुनिंदा मरीज ही थे| सभी अभिलेखों व रजिस्टरों को पूरा किया गया| शाम को पूरे प्रशासन के साथ जब प्रमुख सचिव की गाड़ियां लोहिया अस्पताल में दाखिल हुईं तो कर्मचारियों के हाँथ-पैर फूल गए|

सर्वप्रथम प्रमुख सचिव इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुए व मरीज भर्ती रजिस्टर, मीमो रजिस्टर चेक किया| जिसके बाद उन्होंने आपातकालीन में भर्ती मरीजों व महिला वार्ड में जाकर मरीजों से उनके हालचाल लिए| प्रमुख सचिव लोहिया के स्टोर रूम में जाकर स्टोर बाबू चक्र सिंह से दबाईयों के बारे में जानकारी ली| तत्पश्चात आपरेशन कक्ष में पहुंचकर वहां की मशीने देखीं व आपने अभिलेख सही न दिखाने पर नाराजगी जाहिर की|

अस्पताल का निरीक्षण करने के उपरान्त मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि लघु सिंचाई, नहर, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग आदि का कार्य असंतोष जनक है, बिजली आपूर्ति पर नाराजगी व्यक्त की|