मतदाता बनने से छूटे मतदाताओं को अंतिम अवसर: डीएम

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित डीएन डिग्री कालेज में आयोजित जनपद स्तरीय पंजीकरण मेले में मतदाता बनने वाले व्यक्तियों को जिलाधिकारी ने संबोधित किया|

जिलाधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि जो व्यक्ति मतदाता पहचान पत्र बनवाने से रह गए हैं वह तुरंत फ़ार्म संख्या ६ भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा ले| उन लोगों को तुरंत फोटो युक्त मतदाता पहचान पात्र उपलब्ध करा दिया जाएगा| फ़ार्म के साथ में दो फोटो अवश्य उपलब्ध कराये अथवा मतदाता पंजीकरण केंद्र पर जाकर अपना फोटो खिंचवा ले| विशेष रूप से एक जनवरी २०१२ को १८ वर्ष की आयु पूरी करने वाले बालक व बालिका अपना वोट अवश्य बनवा लें|

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी राजकेश्वर सिंह ने कहा कि राशन कार्ड पर केवल मुखिया का फोटो रहता है| जिससे मतदान करने में पारिवारिक सदस्यों को दिक्कत आती है| परन्तु मतदाता पहचान पत्र बनने से कोई दिक्कत नहीं होगी| यही नहीं मतदाता पहचान पत्र की भविष्य में और भी महत्ता बढ़ने की संभावना है इसलिए अधिक से अधिक मतदाता अपना पहचान पत्र बनवा लें|

जिलाधिकारी ने कोतवाली के निकट मतदाता पहचान पत्र बनाने वाले वेंडर के यहाँ पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया| वेंडर कमाल ने बताया कि ९ कम्प्यूटरों पर कार्य चल रहा है| ९६ हजार एपिक अपलोड हो गये हैं शेष को तीन चार दिन में अपलोड कर दिया जाएगा|