दारू व्यवसायी की गोली लगने से मौत, प्रेम-प्रसंग का मामला

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला फैक्ट्री एरिया रेलवे रोड निवासी मनीष रामचंदानी की उनके ही घर में गोली लगने से मौत हो गयी| सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है?

बीती देर रात मनीष रामचंदानी पुत्र स्वर्गीय देशराज की मौत गोली लगने से हो गयी लेकिनं उनकी पत्नी भूमिका के बार बार बयान बदलने से शक की सुई भूमिका व उसके घर में रह रहे नौकर छुट्कनू पर जा रही है| नौकर घटना स्थल से फरार हो गया|

मनीष की मासूम बच्ची पूजा ने बताया कि कल रात पापा घर पर नहीं थे व मेरी मम्मी ( भूमिका) व नौकर छुट्कनू रात में बेडरूम में बैठकर बातें कर रहे थे| थोड़ी देर बाद मै सो गयी तभी अचानक किसी पटाखे जैसी आवाज हुयी| मैंने देखा कि पापा खून से सने हुए छट पटा रहे हैं| रात में ही मनीष की पत्नी भूमिका व नौकर छुटकनू रात में ही घायल मनीष को करीब १:१० बजे लोहिया लेकर आये| हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मनीष को रिफर कर दिया| तत्पश्चात यह लोग करीब ३:१५ बजे मनीष को लेकर शिव अस्पताल पहुंचे| जहां उसकी मौत हो गयी|

मृतक की पत्नी के अनुसार उसको यह पता नहीं कि मनीष के किसने गोली मारी| भूमिका ने बताया कि मनीष रेलवे रोड पर दिनार बियर शॉप चलाता है| व दारू पीने का आदी है| भूमिका को जब यह नहीं पता कि मनीष को गोली किसने मारी तो उसने पुलिस के दवाव में वह छुपा हुआ कट्टा ३१५ बोर का लाकर कहा से दिया| भूमिका बारबार अपने बयान बदलती दिखाई दी| भूमिका के अनुसार छुटकनू की अभी शादी नहीं हुयी थी वह मेरे घर पर अक्सर काम करने आता था|

मनीष के भाई हेमंत ने बताया कि वह कई वर्षों से कानपुर में अपना व्यवसाय कर रहा है| मनीष अपने किसी भी काम के बारे में हमें जानकारी नहीं देता था| छः वर्ष पूर्व राय बरेली से मनीष की शादी हुयी थी| पति व पत्नी व माँ तीन ही लोग घर में रहते थे| मनीष की पत्नी अपनी सास के साथ अक्सर लड़ाई झगडा करती रहती थी| जिस कारण माँ छोड़कर हरिद्वार चली गयी|

सूत्रों के अनुसार मनीष की ह्त्या जब घर में ही हुयी| घर में सिर्फ नौकर व उसकी पत्नी के अलावा और कोई नहीं था| अचानक मनीष के आ जाने पर शायद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ| स्थित गोली तक पहुँच गयी| छीना-झपटी में गोली चलने से मनीष की मौत हो गयी| लेकिन भूमिका इस बात को मानने से बिलकुल तैयार नहीं| इतनी बड़ी घटना के बाद रोज घर पर ही रहने वाला नौकर आखिर क्यों गायब हो गया? फिलहाल मामला संदिग्ध है| मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओपी सागर भी मौके पर पहुंचे| उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक की पत्नी भूमिका व बेटी पूजा व अन्य लोगों से पूंछतांछ की| एसपी के अनुसार मामला अभी संदिग्ध है| जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जायेगी|