अमरीकियों का आंदोलन 10 को हो सकता है और हिंसक

Uncategorized


अमेरिका में संसदीय भ्रष्टाचार व आर्थिक असमानता के खिलाफ जारी प्रदर्शन अब और हिंसक हो सकता है। वॉल स्ट्रीट पर कब्जा करो के नाम से जारी यह प्रदर्शन अब सड़कों तक ही सीमित नहीं है। एक और गुमनाम संगठन ने प्रदर्शनों को और ज्यादा उग्र और पूरे देश में फैलाने के लिए नया अभियान चलाने की चेतावनी दी है। इन प्रदर्शनों को नया नाम “इनवेड वॉल स्ट्रीट” यानी वॉल स्ट्रीट पर हमला करो नाम दिया गया है। जाहिर है इससे प्रदर्शन और हिंसक होंगे।

 

वॉल स्ट्रीट पर हमला करो अभियान का मकसद न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के काम को पूरी तरह ठप करना होगा। अमेरिकी मीडिया को जारी किए गए इस प्रेस रिलीज में ये खुलासा हुआ है। गुमनाम संगठन ने कहा है कि स्टॉक एक्सचेंज पर दस अक्टूबर को हमला किया जाएगा और युद्ध जैसी स्थिति बना दी जाएगी। दस अक्टूबर को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज को इंटरनेट से भी मिटा दिया जाएगा। ये दावा भी उसी गुमनाम संगठन ने किया है जिसके कहने पर हजारों लोग पहले ही सड़को पर उतर चुके हैं।