क्‍या कहती है आपकी राशि: अक्‍तूबर 2011 का मासिक राशिफल

Uncategorized

राशि फल

क्‍या कहती है आपकी राशि? क्‍या यह महीना आपके लिए बेहतरीन साबित होगा या फिर सब कुछ सामान्‍य चलेगा? इस महीने आपके रुके हुए काम बनेंगे या पहले की तरह लंबित रहेंगे? अपने जीवन के उतार-चढ़ाव को समझने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल। क्‍या है आपकी राशि- मेष, वृश्चिक, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्‍या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ या मीन। पढ़ें सभी राशियों का अक्‍तूबर 2011 का मासिक राशिफल। अपनी राशि पर क्लिक करें-

क्‍या कहती है आपकी राशि? क्‍या यह महीना आपके लिए बेहतरीन साबित होगा या फिर सब कुछ सामान्‍य चलेगा? इस महीने आपके रुके हुए काम बनेंगे या पहले की तरह लंबित रहेंगे? अपने जीवन के उतार-चढ़ाव को समझने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल। क्‍या है आपकी राशि- मेष, वृश्चिक, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्‍या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ या मीन। पढ़ें सभी राशियों का अक्‍तूबर 2011 का मासिक राशिफल। अपनी राशि पर क्लिक करें-

मेष राशि का मासिक राशिफल
मेष (अ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): इस माह आपको स्वास्थ्य की समस्याएं प्रकट होने की आशंका है। किसी अपरिचित व्यक्ति से विवाद होने की आशंका बनी रहेगी।

अचानक धन लाभ की भी संभावना है। कानूनी विवाद में विजय की सम्भावनाएं हैं। जो लोग कर्ज ब्याज आदि में फंस रहे हैं, उनको शीघ्र मुक्ति मिलने की संभावना है। खर्चे अधिक होंगे।

जो लोग दूसरों का सहयोग करेंगे उन्‍हें उन्नति प्राप्‍त होगी। धार्मिक कार्यों व विवाद में विजय मिलेगी। नौकरों से सावधान रहें, चोरी की आशंका है। कुछ लोंगों का कर्मों की अपेक्षा भाग्य ज्यादा साथ देगा। बहुत से लोगों के विवाह के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। संबंधों के प्रति मन में उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

शिक्षा- एमबीए वाले छात्रों के लिए यह माह उत्तम रहेगा।
सावधानी- कोई भी कार्य भी जल्दबाजी में न करें।
शुभ तारीख- 14, 19, 29 तारीख आपके लिए अनुकूल रहेंगी।
उपायः गौरी जी का ध्यान करें।

वृषभ राशि का मासिक राशिफल
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): जो लोग किसी मित्र या रिश्तेदार से किसी लाभ की आशा में है। उनकी इच्छा पूरी होगी। रिस्क न उठाने वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। महिलायें लग्जरी सामानों पर खर्च अधिक कर सकती है।। किसी लम्बे समय से बिछड़े हुए व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका धन प्राप्त होगा, लेकिन तेजी से खर्च भी हो जायेगा।

नई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। परिवार वृद्धि के योग भी बन रहे है। महिलाओं के बहुत दिनों से रुके कार्य, जिन पर आपका ध्यान नहीं जा रहा था वो कार्य फिर से शुरू होगे और आपको सफलता भी मिलेगी। जो लोग शेयर मार्केट और मशीनरी का कार्य करते है। उन्हें इस समय सावधानी बरतनी चाहिए। नयें लागों की आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी।

स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। चोट या आपरेशन भी संभव है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है। समय का सदपयोग करें न कि दुरूपयोग।

शिक्षा- प्रशासनिक सेवा से जुड़े छात्रों को घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।
सावधानी- धन के मामलें में सावधानी अपेक्षित है।
शुभ तारीख- 8, 15, 5 तारीखें आपके लिए शुभ रहेंगी।
उपायः मंगल मन्त्र का जाप करें।

मिथुन राशि का मासिक राशिफल
मिथुन (का, की, कू, ही, ड, छ, के, को, का): इस मास परिवार में वैचारिक मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यदि आप नौकरी कर रहे है। तो आपको अपने सीनियर से बर्ताव अच्छा रखना होगा अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

द्वादश स्थान में मंगल होने से आपको को किसी महिला के कारण तनाव ग्रस्त रहना पड़ सकता है। जो कार्य आप दूसरों के भरोसे छोड़ रखे है। उनमें विलम्ब की सम्भावना है। राजकीय अधिकारियों से अत्यधिक मोल-जोल लाभप्रद साबित होगा। महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यर्थ की बातों में न उलझे अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों को पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

मकान वाहन पर व्यय के योग बन रहे है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के द्वारा परेशानी में पड़ सकते है। इस सयम आपको कुछ यात्रायें भी करनी पड़ सकती है। जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शिक्षा- बीटके से जुड़े छात्रों के लिए इस मास में कुछ कठिनाईयां आ सकती है।
सावधानी- संबंधों में सुधार लायें।
शुभ तारीख- 5, 17, 28 तारीखें आपके लिए अनुकूल रहेंगी।
उपायः गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि का मासिक भविष्‍यफल

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): दाम्पतय जीवन में प्रेम बढ़ेगा और सन्तान के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों से इस समय दूरी ही बनाये रखना आपके लिए लाभदायक होगा, लेकिन यह समय आपक के लिए उन्नति कारक ही सिद्ध होगा। सभी वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा या किसी मनोरंजन के उद्देश्य से यात्रा के योग बनेगे।

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है। कोई रुका हुआ कार्य आपका इस समय पूर्ण होगा। परिवार में किसी भाई या मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा।

महिलायें कोई येजना बनाने सक पूर्व उसके दूरगामी परिणाम के बारें में अवश्य सोंचे। वृद्ध लोग धन की बचत अवश्य करें वरना एक गिलास पानी के लिए तरसना पड़ सकता है। रोजमर्रा के कार्यो से मन चिन्तित रह सकता है। प्रेम सम्बन्धों के मामलें में सोंच-समझकर ही निर्णय लें।

शिक्षा- कम्प्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
सावधानी- अत्यधिक श्रम न करें।
शुभ तीराख- 7, 16, 24 तारीखें आपके लिये अनुकूल रहेंगी।
उपायः शिव जी का चालीसा पढ़े।

सिंह राशि का मासिक भविष्‍यफल
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) इस समय आप अधिक श्रम करने से बचे। यात्रा का योग बन सकता है। जो आपके खर्चे को बढ़ा सकता है। मकान या वाहन की खरीदारी इस समय न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। जो लोग ज्वैलरी का व्यवसाय करते है, उन्हे सोंच-समझकर ही धन का निवेश करना चाहिए। धन आयेगा परन्तु उसके लिए दिमाग से काम लेना पड़ेगा।

इस समय आप जमीन जायदाद की खरीदारी कर सकते है। जो लोग शुगर से पीडि़त है वो सावधानी रहें। रूके हुए कार्यो में प्रगति होने के संकेत है। महिलाओं पर भगवान की विशेष कृपा रहेगी इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

घर व परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। कुछ नयें लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। गैर जिम्मेदाराना कार्य करने वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। शिक्षा- पत्रकारिता से जुड़े छात्रों को अवसर का लाभ प्राप्त हो सकता है।

सावधानी- आलस्य को त्यागें।
शुभ तारीख- 5, 20, 27 तारीखें आपके लिए अच्छी रहेगी।
उपायः गाय को रोटी खिलायें।

कन्‍या राशि का मासिक भविष्‍यफल
कन्या:- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आलस्य आपके कार्यो में रूकावट पैदा करेगा। कुछ लोगों को सन्तान पक्ष से किसी खुशखबरी की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी लेकिन पारिवारिक समस्याओं से आपको मानसिक कलेश सहना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस समय अपने आप को चलचित्रों से दूर रखे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

महिलायें समय की उपयोगिता पर विशेष घ्यान देने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। आय व व्यय में समसनता की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि वालों को सर्दी के रोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।

जिनकी गुरू की दशा चल रही है उनके लिये समय विशेष अच्छा रहेगा। अक्‍तूबर का मध्य सप्ताह मिला जुला फल देने वाला होगा। जो लोग व्यापार के क्षेत्र में है उनमें से अधिकतर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन जो लोग नौकरी कर रहें हैं उन्हें अपने सीनियर्स से परेशानी होगी।

शिक्षा- साहित्य से जुड़े छात्रों का समय अनुकूल रहेगा।
सावधानी- धन का उपयोग करे, उपभोग नहीं।
शुभ तारीख- 11, 22, 30 तारीखें अच्छी रहेंगी।
उपायः गरीबों को भोजन करायें।

सितम्‍बर में खुद को बदलें तुला राशि वाले
तुला:- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) व्यापारी वर्ग को सरकारी मामलों में सावधानी की आवश्यकता है। युवा वर्ग को भावुक होने से बचना चाहिए। अक्‍तूबर का प्रथम सप्ताह तुला राशि वालों के लिए मिला जुला समय रहेगा। पिता के विरूद्ध कार्य करने में परिवार में तनावपूर्ण माहौल रहेगा।

सन्तान को कष्ट परन्तु अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यवसायी वर्ग के लिए लाभदायक स्थिति आ सकती है।। धन का आगमन होगा। परन्तु इन दिनों कहीं पर हस्ताक्षर आदि करने में सावधानी रखें। इस राशि वालों को कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी। जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है। प्राप्त होने के योग बनते है।

धार्मिक कार्यो पर धन का व्यय होगा तथा धार्मिक यात्राओं के योग बनेगें। परिवार में बड़ो को स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं हैं। जो लोग वात रोग से पीडि़त है उन्हें इस दिनों पूरी सावधानी रखनी होगी। अन्तिम सप्ताह में यात्रा या चलने फिरने वाले कार्य क्षेत्र के लिए समय विशेष अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत रहेगी। घरेलू तनाव कम होगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

शिक्षा- विज्ञान वर्ग के छात्र आलस्य के कारण अपना कार्य नहीं कर पायेंगे।
सावधानी- वार्तालाप में सावधानी बरतें।
शुभ तारीख- 9, 18, 2 तारीखें अनुकूल रहेंगी।
उपायः पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करें।

पढ़ें वृश्चिक राशि का राशिफल 
वृश्चिकः- (तो, ना, नी, नू, ने, नो,या, यी, यू) वृश्चिक राशि वालों को आमदनी में वृद्धि होगी। परन्तु विवादों से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरे घर का मंगल सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न करेगा। मंगलवार को मीठा का दान करें।

प्रथम सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों विवाह होगा। नौकरी वाले जातको को बोनस की प्राप्ति तथा परिवार में मांगलिक कार्य होगें। उत्साह में वृद्धि तथा रूके हुए कार्यों की पूर्ति हागी। कुछ लोगों को राज्य आदि स सहयोग मिल सकता है। 6 वें घर में गुरू होने के कारण सन्तान की ओंर से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। इस मास आप भूल से भी कर्ज का लेन-देन न करें। अन्यथा समस्या में पड़ जायेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी।

जो लोग नौकरी पेशा में हैं उनको पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा जो लोग शेयर बाजार या सटटे का कार्य करते है। उनके लिए यह समय मध्यम श्रेणी का रहेगा। कुछ लोगों को धन की आकस्मिक प्राप्ति हो सकती है। सरकारी तंत्र से सावधानी बरतें। परिवारिक सुखों के लिए यह समय श्रेष्ठ साबित होगा।

शिक्षा- वाणिज्य वर्ग आदि से जुड़े छात्र अपने लोगों से दूरी बनायें रखें।
सावधानी- कार्यो में लापरवाही न करें।
शुभ तारीख- 12, 23, 3 तारीखें आपके लिए शुभ रहेंगी।
उपायः माणिक्य भस्म का सेंवन करें।

पढ़ें धनु राशि का भविष्‍यफल
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, दा, भे): यह मास उत्तम फलदायक रहेगा। कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी। धन आयेगा लेकिन तेजी से खर्च भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सन्तान को सर्दी से सम्बन्धित रोग हो सकता है। मध्य के सप्ताह में धनु राशि वाले जातकों को मिला-जुला फल मिलेगा। किसी दूर की यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी नये व्यक्ति से मिलनें का अवसर प्राप्त होगा जो आप के कार्य में सहयोग करेगा।

व्यापार में वृद्धि होगी परन्तु अपनों से सावधानी रखने की आवश्यकता है। नई योजनायें बनेंगी परन्तु उन पर शीघ्र ही अमल भी करें। इस समय इन लोगों को बड़ो की सलाह पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अत्यधिक आत्मविश्वास इन्हें परेशानी में डाल सकता है।

किसी नजदीकी के यहां समारोह में शामिल होगें। नौकरी वाली महिलायें नई रणनीति के तहत कार्य करेंगी तभी सफलता मिल पायेगी। बच्चों का अचानक सवस्थ्य खराब होने की आशंका है, अतः सावधानी बरतें।

शिक्षा- फोटोग्राफी से जुड़े छात्र लाभान्वित हो सकते है।
सावधानी- भावुकता से बचें।
शुभ तारीख- 7, 21, 26 तारीखें आपके लिए अनुकूल रहेगी।
उपायः केसर का तिलक लगायें।

मकर राशि के सितारे क्‍या कहते हैं
मकरः-(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) इस मास कुछ लोगों के जीवन में अचानक बदलाव आने की सम्भावना है। मकान सम्बन्धित समस्याओं का समाधान होगा। मकर राशि वालों की पारिवारिक स्थिति इन दिनों अच्छी रहेगी। जिससे आपस में पे्रम बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह मास थोड़ा ढीला रहेगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होगा।

महीने के प्रारम्भ में अत्यधिक खर्च होगा। जिससे मन अप्रसन्न रहेगा। मकर राशि वालों को मांसपेशियों से सम्बन्धित शिकायत रहेगी। रूके हुये धन की प्राप्ति होगी। अक्टूबर का प्रथम सपताह राजकीय कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं है। गुप्त या प्रत्यक्ष रूप से शत्रु भी उत्पन्न होंगें।

मकर राशि वालों के भाग्य भाव पर शनि होने के कारण वे अपने पुरूषार्थ पर अधिक भरोसा रखें। अपने श्रेष्ठ सम्बन्धों का लाभ उठायें। यदि आप लाभ के पद पर है तो कृपया उसका दुरूपयोग न करें अन्यथा समस्यायें उत्पन्न बढ़ सकती है।

शिक्षा- संगीत की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों अत्यधिक भावुकता में न पड़े।
सावधानी- अत्यधिक झूठ न बोलें।
शुभ तारीख- 9, 15, 26 तारीखें आपके लिए शुभ रहेंगी।
उपायः नमक का सेंवन न करें।

कुंभ राशि का मासिक राशिफल
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द): प्राइवेट जॉब वाले लोग इस मास कोई भी निर्णय सोंच-समझकर ही लें तो हितकर रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। जो लोग सरकारी नौकरी पेशा में हैं उनको पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा जो लोग शेयर बाजार या सटटे का कार्य करते है। उनके लिए यह समय मध्यम श्रेणी का रहेगा।

शेयर से जुड़े व्यक्तियों को की आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।। सरकारी तंत्र से सावधानी बरतें। परिवारिक सुखों के लिए यह समय श्रेष्ठ साबित होगा। किसी नये कार्य को करने से पहले अपने जीवन साथी से विचार विमर्श अवश्य कर लें तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सुख व सहयोग मिल सकता है अक्टूबर का मध्य सपताह फलदायी साबित होगा। घर से निकलते समय मीठा खाकर ही निकलें। किसी खोई हुई वस्तु की प्राप्ति होगी।

मित्रों व रिश्तेदारों से सम्बन्धों में मधुरता रखें। नयी कार्य योजनाओं को शीघ्र ही प्रारम्भ करें। महिलाओं के लिए अन्तिम सप्ताह हितकर साबित होगा। रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी । आर्थिक योजनाओं में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। सन्तान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा रोग आप पर हावी हो जाएगा।

शिक्षा- थियेटर व ऐक्टिंग से जुड़े छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।
सावधानी- वाणी में नियन्त्रण रखें।
शुभ तारीख- 10, 16, 5 ये तारीखें आपके लिए अनुकूल रहेंगी।
उपायः खटटी चीजों से परहेज करें।

क्‍या कहते हैं मीन राशि के सितारे
मीन-(दी, दु, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) व्यापारी वर्ग के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। किसी नये कार्य को करने से पहले अपने जीवन साथी से विचार विमर्श अवश्य कर लें तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सुख व सहयोग मिल सकता है। महिलाओं के लिए यह मास कठिनाईयों से भरा प्रतीत होगा, इसलिए कोई भी कार्य जल्दबाजी में न कर।

घर से निकलते समय मीठा खाकर ही निकलें। किसी खोई हुई वस्तु की प्राप्ति होगी। मित्रों व रिश्तेदारों से सम्बन्धों में मधुरता रखें। नयी कार्य योजनाओं को शीघ्र ही प्रारम्भ करें। कुछ सम्बन्धों में दरार पड़ने की आशंका है अतः किसी पर टिका-टिप्पणी न करें । रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी । आर्थिक योजनाओं में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा।

सन्तान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा रोग आप पर हावी हो जाएगा। राह चलते लोगों के प्रति सहानुभूति उत्पन्न हो सकती परन्तु भावुकता में हानि भी उठानी पड़ सकती है।

शिक्षा- एकाउन्ट की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों का समय अच्छा रहेगा।
सावधानी- भावुकता में न बहें।
शुभ तारीख- 12, 15, 2 तारीखें आपके लिए अनुकूल रहेगी।
उपायः रूद्राष्टक का पाट करें।