एथलेटिक प्रतियोगिता में कानपुर ने लहराया परचम

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के आदेशानुसार १५वी अंतर जनपदीय कानपुर जोन पुलिस पुरुष एवं महिला एथलेटिक प्रतियोगिता २०११ का समापन हुआ| जिसमे पांच जिलों की टीमों ने भगा लिया लेकिन जीत का परचम कानपुर ने अपने नाम कर लिया| आई जी ने विजेताओं को पुरष्कार प्रदान कर खिलाड़ियों में खेल भावनाओं की गिरावट पर चिंता जाहिर की|

१५ वी अंतर जनपदीय पुलिस पुरुष एवं महिला एथलेटिक प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ| प्रतियोगिता में कानपुर एवं झांसी परिक्षेत्र की कुल पांच टीमों ने भाग लिया जिसमे जनपद कानपुर, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, ललितपुर हैं| प्रतियोगिता में किसी कारणवश झांसी, जालौन, औरैया, रमाबाई नगर की टीमे भगा नहीं ले सकी|

कानपुर जोन से पुरुषों में मोहम्मद इरफ़ान, विवेक सिंह, मोहम्मद इजहार, रजनीश कुमार, विवेक सिंह, अरुण कुमार, अशोक मिश्रा, गजेन्द्र सिंह, संतोष कुमार, अशफाक, शिवशंकर तिवारी, मोहम्मद कामिल, रिजवान, राघवेन्द्र व महिला से अनुपम पाठक, रंजना पाल, नशीवा, किरण वेदी प्रथम रहीं|

फतेहगढ़ से पुरुषों में विजय कुमार, धर्मवीर, ग्रीश मोहन, अब्दुल कलाम, मोहम्मद इमरान, विनोद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राघवेन्द्र त्रिपाठी, भानु मिश्रा, आनंद कुमार, तेजपाल सिंह, मोहम्मद परवेज, रितेश कुमार, मनोज कुमार, ब्रजराज सिंह, बदन सिंह व महिला में गिरिजेश राम कुमारी, कृष्णा देवी, उमा पाण्डेय, नीलम त्रिपाठी, रेखा पाल, राज किशोरी आदि प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किये गए|

सेन्ट्रल जेल से आये बैंड को बेहतर प्रदर्शन पर आई जी ने १ हजार रुपये का पुरष्कार दिया| आई जी चन्द्र प्रकाश ने पुलिस परिवार में खेल के प्रति कम होते रुझान पर चिंता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से खेलने का आवाहन किया|