पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर डाका, बर्दास्त नहीं करेगी जाक्रापा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने आज अपने आवास पर चारों विधान सभा के प्रत्याशियों के साथ बैठक की|

प्रेस वार्ता के दौरान मुकेश राजपूत ने कहा कि १४ सितम्बर को हुयी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता व जनता को धन्यबाद दिया| मुकेश राजपूत ने बताया कि जिस तरीके से दलित वर्ग के लोगों के लिए दलित एक्ट बनाया गया है उसी तरीके से पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए क़ानून बनना चाहिए| जिसका पालन दलित एक्ट की तरह ही हो|

भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पिछड़े वर्ग का कोई सम्मान नहीं है| भारतीय जनता पार्टी के लोग पिछड़े वर्ग का सम्मलेन कराकर उनका मखौल व उपहास उड़ाते हैं| सही मायने में ऐसा कोई कार्यकर्म तो उसमे भी पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान मिलना चाहिए| उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग ढोंगी व पाखंडी है जो किसी भी तरह से पिछड़ा वर्ग के लोगों का भला नहीं चाहते हैं| बिजली रोस्टर पर नाराज मुकेश राजपूत ने कहा कि हिन्दुओं का कोई भी त्यौहार हो तो उसमे बिजली कटौती अच्श्य की जायेगी लेकिन मुस्लिम त्योहारों पर इस तरह की कटौती नहीं होती है|

मुकेश राजपूत ने मांग की कि नवरात्रि में बिजली न आने के कारण मंदिरों व घरों में अन्धेरा छाया रहता है| जनक्रांति पार्टी के सदर प्रत्याशी मोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछड़ी जाती के उत्थान के लिए जनक्रांति पार्टी हर मोर्चा लेने के लिए तैयार है| पिछड़े वर्ग के आरक्षण में कटौती जनक्रांति पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी|

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार, सदर विधान सभा के प्रत्याशी मोहन अग्रवाल, कायमगंज के प्रत्याशी पवन गौतम, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये|