डीएम ने बीडीओ बढपुर को फटकारा, प्रतिकूल प्रवष्टि

Uncategorized

फर्रुखाबाद: गुरूवार को जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे ने अंबेडकर ग्राम चांदपुर का निरीक्षण किया कर कार्यों में अनियमितिता पायी जाने व कोई भी बात स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थता देखकर बीडीओ बढपुर की जमकर क्लास लगाई, व उनको प्रतिकूल प्रवृष्ट दिये जाने के आदेश कर दिये|

सूबे की मुख्यमंत्री मायावती के शहर आगमन की सूचना पर प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है| जिसके चलते आज जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे ने बढ़पुर के अंबेडकर ग्राम चांदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी द्वारा कोई भी बात पूंछे जाने पर स्पष्ट उत्तर न दे पाने के कारण जिलाधिकारी ने काफी नाराजगी व्यक्त की| विद्यालय का विधुतीकरण एवं गाँव में पर्याप्त विधुत पोल न लगाए जाने की शिकायत पर अधिशाषी अभियंता विधुत को तीन दिन के भीतर कार्रवाई पूरी करने के आदेश दिए|

डीएम ने जनता की समस्याओं को सुनते हुए अधिशाषी अभियंता आरईएस को आदेशित किया कि जल निकास नाली तुरंत बनायी जाए| विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षा का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया| चांदपुर ग्राम में ४० शौंचालय बने है शेष को शीघ्र बनाने के आदेश दिए|

तत्पश्चात ग्राम नहरैया ग्राम में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान विकास कार्य काफी संतोषजनक मिला, कुछ खराब सडकों को शीघ्र ठीक कराने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए| विधुत व्यवस्था सुधारने, इन्द्रा आवास, महा माया आवास, एवं मुख्यमंत्री गरीब आर्थिक मदद योजना से पात्रों को लाभान्वित करने का आदेश दिया|

जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने कार्यालय में बैठकर सुबह १० से १२ तक अनिवार्य रूप से जनता की शिकायतों का निस्तारण करें|