अर्जुन हत्याकांड: हत्या की नियत से धोखे से बुलाया, लग्जरी कार बरामद

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अवैध सम्बन्धों को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग में घायल अर्जुन यादव पुत्र लालाराम का शव बीती रात पुलिस ने आम के बाग से बरामद कर लिया। और घटना में प्रयुक्त कार को भी एक गोदाम से अपने कब्जे में ली है।

मंगलवार को अवैध सम्बन्धों को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। जहां दोनो तरफ से एक एक लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। जिसमें घायल अर्जुन यादव को कार सवार युवक ले गये थे बीती रात कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी तभी पुलिस को जानकारी हुई कि एक युवक का शव गांव कोट मऊरषीदाबाद स्थिति शप्पूदादा की मजार के पास एक आम के बाग में पड़ा हुआ है। मिली सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसकी पुष्टि अर्जुन यादव के रुप में की गयी।

पुलिस ने इस सम्बन्ध में अर्जुन के परिजनों को सूचित कर दिया। जहा वह भी मौके पहुंच गये उसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने मऊरशीदाबाद में स्थिति कालीचरन की गोदाम से हत्या में इस्तेमाल की गयी कार को भी बरामद कर लिया और गोदाम मालिक कालीचरन के पुत्र विमलेशको पूछताछ के लिए कोतवाली ले गयी|

मारे गये अर्जुन यादव के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन को अरविंद ने हत्या की नियत से धोखा देकर बुलाया था। बताते हैं कि अरविंद के भाई जयहिद की पुत्री से अर्जुन के कालेज के समय से संबंध थे। युवती के विवाह हो जाने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती जारी रही। जिसपर युवती के ससुरालीजनों ने आपत्ति की थी। बताते हैं कि अरविंद की ससुराल भी अर्जुन के ही गांव बुढ़नपुर में है। भतीजी के भविष्य से चिंतित अरविंद ने धोखा देकर अर्जुन को हत्या की नियत से बुलाया था। अरविंद ने माटर साहकिल से कट मारकर अर्जुन की मोटरसाइकिल को गिरा कर उस पर अपनी पिस्टल से फायर कर दिया। अर्जुन ने भी अरंविद पर गोली चलाई। अरविंद के गाली से घायल देख कर पीछे एक लग्जरी गाड़ी से चल रहे युवती के ससुरालीजनों ने अर्जुन पर गोलियां चलाईं व बाद में भीड़ आती देख घायल अर्जुन को उठा कर ले गये। बाद मे उसे एक गोली और मारी व उसकी मौत के प्रति संतुष्ट होने के बाद शव को छोड़ कर फरार हो गये।