दबंगों ने पूर्व प्रधान को गोली मारकर घायल किया

Uncategorized

फर्रुखाबाद: रंजिश के चलते पूर्व प्रधान रामसेवक वर्मा को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया| जिसे उपचार के लिए पुलिस लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

थाना जहानगंज के ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल नगला रूप निवासी पूर्व प्रधान रामसेवक वर्मा अपने मिर्ची के खेत में घास काट रहे थे| सायं को गाँव के ही दबंग युवकों ने रंजिश के चलते प्रधान के गोली मार दी| गर्दन में छर्रे लगने से रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गया|

रामसेवक के पुत्र राजवीर ने बताया कि मै पिता राजवीर, माता सुलोचा देवी व भाई रामू के साथ दोपहर १२ बजे कली नदी के पास खेत पर गए थे| शाम करीब ५ बजे पिता को छोड़ हम तीनों लोग वापस आ गए| खेत के पास ही काम कर रहे ताऊ के लड़के राम ब्रज ने गोली की आवाज सुन खेत की तरफ दौड़ लगाई वहां चाचा रामसेवक को लहूलुहान पडा देख घर पर सूचना दी| तत्पश्चात पुलिस को घटना की सूचना दी गयी|

पुलिस घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुँची| डॉ केपी गर्ग ने बताया कि गर्दन के पास छर्रे लगे हैं| सर्जन डॉ कमलेश शर्मा ने रामसेवक को कानपुर के लिए रिफर कर दिया|