सलमान खुर्शीद के काफिले के सामने लेटे अन्ना समर्थकों को पुलिस ने उठाकर फेंका

Uncategorized

सर्वोदय मित्र मंडल ने दिखाए सलमान को काले झंडे
फर्रुखाबाद: शनिवार को केंद्रीय क़ानून मंत्री सलमान खुर्शीद के नगर आगमन पर अन्ना हजारे के समर्थन में विगत ५ दिनों से आंदोलन कर रहे लोगों ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले प्रदर्शन कर मंत्री के काफिले को रोककर जमकर नारेबाजी की व काले झंडे दिखाए| मंत्री की कार के आगे लेटे अन्ना समर्थकों को पुलिस ने उठाकर फेंका|

यहाँ से किसी प्रकार आगे बढ़ने पर आईटीआई चौराहे के पास सर्वोदय मित्र मंडल के सदस्यों ने उनको काले झंडे दिखाकर सलमान वापस जाओ के नारे लगाये| मंत्री का काफिला रोकने का प्रयास कर रहे सर्वोदय मित्र मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह से कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला की हाथापाई हुयी| मौके पर मौजूद पुलिस के एक सिपाही ने अन्ना समर्थक पर हाँथ चला दिया। इस के विरोध में वह लोग जमीन पर लेट गए।

पिछले पांच दिनो से अन्ना के समथन में सर्वोदय मित्र मंडल के सदस्य जिलाध्यक्ष लक्षमण सिंह के नेतृत्व में अनशन पर बैठे हैं। विभिन्न स्थानों पर जगह जगह अन्ना के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे थे। आज शनिवार को सलमान खुर्शीद के नगर आगमन पर अन्ना समर्थकों ने केंद्रीय कानून मंत्री का विरोध करने का पहले से ही मन बना रखा था| फतेहगढ निरीक्षण भवन से सलमान का काफिला नवभारत सभा भवन की ओर चले, जहां उनको कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन की ओर आयोजित रोजा अफतार में शामिल होना था। श्री खुर्शीद का काफिला जैसे ही लाल गेट चौराहे पर पहुंचा यहां पहले से उनका इंतजार कर रहे अन्ना समर्थक नारे बाजी करते हुए सड़क पर आ गये।सलमान वापस जाओ पहले भ्रष्टाचार मिटाओ के नारे लगाए| काफिला रोकने पर अड़े इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दीपक द्विवेदी व भप्पू सोनी आदि दर्जनों लोग मंत्री की कार के आगे लेट गये। मंत्री के साथ चल रही पुलिस ने बमुश्किल उनकों सडक से उठा कर फेंका। तब कहीं जाकर उनका काफिला आगे बढ़ सका।

यहां से काफिला मुश्किल से आधा किलोमीटर ही बढ़ पाया था कि आईटीआई चौराहे से थोड़ा आगें समर्थकों सहित मौजूद सर्वोदय मित्र मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने उनको काले झंडे दिखाकर वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाते हुए सड़क पर आकर मार्ग रोकने का प्रयास किया, तो वहां पर पहले से मौजूद कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला उर्फ़ पुन्नी लक्ष्मण सिंह से हांथापाई शुरू कर दी| इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा ने भी लक्षमण सिंह को दौड़ा लिया।