पुलिस की मौजूदगी से सपाईयों के मंसूबों पर फिरा पानी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सूबे की मुख्यमंत्री को पुतला फूकने की मंशा पाले सपाई आज कलेक्ट्रेट  में एकत्रित हुए, परंतु भारी पुलिसबल की मौजूदगी से मुख्यमंत्री का पुतला फूकने के सपा के मंसूबो पर पानी फिर गया।  सपा का प्रदर्शन मात्र धरने तक ही सीमित रह गया। एडीएम को सौंपा १३ सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित था।

शुक्रवार सुबह १० बजने से पूर्व ही फ़तेहगढ़ कोतवाल कमरूल हसन अपने दलबल के साथ कचहरी परिसर में पहुँच गये| तत्पश्चात समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव व रजत क्रांतिकारी ने कचहरी परिसर में आ कर व्यवस्ता संभाल कर धरने के लिए भीड़ जुटाना शुरू किया| सपाईयों में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की चर्चा रही| परन्तु भारी पुलिस बल के चलते सपाईयों के अरमान ख़ाक में मिल गए|

सभा को संबोधित करते हुए रजत क्रांतिकारी ने बताया कि शिक्षा का बाजारी करण बंद कर बड़ी हुई फीस वापस ली जाये, रोजगार की व्यवस्ता कर बेरोजगारों को भत्ता दिया जाये, विश्वविध्यालो में लोकतान्त्रिक व्यवस्ता बहाल कर छात्र संघ चुनाव कराये जाये, अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक स्वरुप बहाल किया जाये, छात्र छात्रों को विद्यालय जाने के लिए निशुल्क बस एवं रेलगाड़ी पास दिये जाये, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को अविलम्ब रोका जाये|

धरनाप्रदर्शन में मुख्यरूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, नवाब सिंह यादव, शेलेन्द्र पाल, पुष्पेन्द्र, बिल्लू, संजीव, शशांक, अंकित, रजिया बेगम, साबिर अली, मुजाहिद अंसारी आदि थे|

शिक्षकों के स्थानान्तरण समायोजन का मुद्दा उठा

फर्रुखाबाद: विजय सिंह यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों का स्थानान्तरण दूर दराज क्षेत्रों में किया जा रहा है जिसके कारण साधन की कोई व्यवस्था न होने के कारण उनको समय पर विद्यालय पहुँचने में शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालीपुर भोजपुर में तैनात शिक्षिका कुमारी मधुलिका अहरवार ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि बीएसए द्वारा मेरा स्थानान्तरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझगाँव में कर दिया है| जब कि मुझे घर से स्कूल पहुँचने में ३५ किलोमीटर का सफ़र तय करना पड़ता है| आने जाने के लिए साधन की व्यवस्था न होने के कारण समय से विद्यालय नहीं पहुँच पाती हूँ|

शिक्षिका मधुलिका ने एडीएम से मांग की कि उसका स्थानान्तरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालीपुर भोजपुर कमालगंज में कराएं|