सपा व बसपा ने प्रदेश की छवि पर लगाया दाग: अरविन्द

Uncategorized

अपराध व भ्रष्टाचार जैसी बीमारी से प्रदेश ग्रसित

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के आवास विकास तिराहे पर स्थित गेस्ट हॉउस में राष्ट्रीय लोकमंच की बैठक हुयी| जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह ने  प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए माया के मूर्ति प्रेम में खर्च रुपयों का विवरण मांगा| उन्होंने किसानों को नि:शुल्क बिजली व पानी  देने का वादा किया।

पार्टी के नेता आनंद विक्रम सिंह परमार ने प्रदेश में फैले अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार व राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा| पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थकों को संबोधित करते हुए श्री अरविन्द ने घोषणा की कि पार्टी मुखिया अमर सिंह ने प्रदेश में अपनी सरकार आने पर वह युवाओं को सरकारी नौकरियों में ३०% आरक्षण प्रदान करेगें|

उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को विश्वासघाती बताते हुए सपा की सरकार में हुए खादान घोटाले सहित कई अन्य घोटालों व अपराधों को उजागर किया| उन्होंने कहा कि मामू राज ( मयावती-मुलायम ) का खात्मा आगामी २०१२ के विधान सभा चुनाव में होगा| श्री सिंह पार्टी की बैठक के दौरान ही हरदोई विधान सभा से कौशल किशोर को प्रत्याशी घोषित किया| इस दौरान सपा युवा नेता उमेश यादव ने सपा से पल्ला झाड़ लोकमंच का दामन थाम लिया| जिन्हे आज ही भोजपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रतयाशी घोषित कर दिया गया।

इस दौरान आनंद विक्रम, राघव मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौर आदि कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे| उमेश यादव ने श्री सिंह को तलवार व मुकुट भेंट किया|