वोट की खातिर: सपा ने निकाली साइकिल रैली

Uncategorized

फर्रुखाबाद: चुनाव का मौसम नजदीक आते ही सभी पार्टियों के नेता सरगर्मी से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं| अपनी धाक जमाने के लिए मुद्दा भी एक ही उठाया जाता है भ्रष्टाचार का कभी इस पार्टी पर तो कभी उस पार्टी पर|

समाजवादी पार्टी के नेताओं व समर्थकों ने साइकिल रैली निकाली इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव व सदर विधान सभा क्षेत्र की प्रत्याशी उर्मिला राजपूत आदि पदाधिकारियों ने आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति पर फूल मालाएं पहनाईं|

श्रीमती उर्मिला राजपूत ने देश में फैले भ्रष्टाचार पर अपने तीखे रामबाण चलाये| उन्होंने कहा कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही होगी| यही पार्टी ऐसी है जो देश में पहले भ्रष्टाचार व भ्रष्ट लोगों को जड़ से उखाड़ फेंक सकती है| इस दौरान राम कृष्ण राजपूत, नवरंग सिंह यादव, विश्व पताप सिंह यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे| तथा साइकिल रैली में भाग लेने वाले समर्थकों का धन्यबाद किया|