धक्का देने के विवाद मे शहर में फायरिंग, चार भाई घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र के मोहल्ला खैराती खां में सोमवार को दो पक्षों में मात्र धक्का देने के विवाद में हुए झगड़े के दौरान फायरिंग में तीन लोग घायल हो गये। तीनों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौक पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

रात्रि लगभग पौने आठ बजे शकील अपने मोबाइल को रिचार्ज कराने के लिये मोहल्ला फिदाई खां गया था। वहां दुकान पर इमरान पुत्र नवाब मौजूद था। दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी के बाद हाथापाई हो गयी। वहां लोगों ने मामला रफा दफा कर दिया। बाद में अकील अपने भाई अकील, नदीम व नफीस के साथ इमरान के घर शिकायत करने गया। तभी इमरान व उसके भाइयों सलमान, बिलाल व जुबेद के साथ इकनालू बंदूक व तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली अकील के जबड़े में लगी। इसके अतिरिक्त शकील, नदीम व नफीस के भी छर्रे लगे है। चारों को एक स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भ्रर्ती कराया गया। जहां अकील की हालत गंभीर होने के कारण उसको कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया है।

मौके पर सीओ सिटी विनोद कुमार सिंह व कोतवाल कालूराम दोहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियो को पकड़ने के लिये पुलिस ने दबिशें देनी शुरू कर दिया है।