झुलसी नवविवाहिता ने एक सप्ताह बाद दम तोड़ दिया

Uncategorized

फर्रुखाबाद.. विकास खंड बढ़पुर के ग्राम महररुपुर रावी निवासी सुनील सक्सेना की 20 वर्षीय नव विवाहिता पत्नी जमुना ने एक सप्ताह तक तड़पने के बाद रविवार सुबह लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। जमुना का विवाह एक वर्ष पूर्व 13 जून 2010 को ही हुआ था।

लैंप से प्रौढ़ा झुलसी कायमगंज के ग्रमा चौघड़ा निवासी सुभाष की 40 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी बीती रात लैंप उपर गिरजाने से बुरी तरह झुलस गयी। लक्ष्मी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुभाष ने बताया कि रसोई में भुट्टा भूनने को लेकर बच्चे आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान बच्चों की टक्कर से जलता हुआ लैंप लक्ष्मी पर गिर गया व आग लग गयी।