दीवार ढहने से बच्चे की मौत, माहिला सहित 4 घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आज वर्षा के दौरान कच्ची दीवार ढहने से २ साल के बच्चे की मौत हो गई तथा किशोरी सहित ४ महिलायें घायल हो गयीं|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम कुढ़री खेरा हुसैनपुर नौखंडा में रमेश चन्द्र नाई की झोपड़ी कच्ची दीवार के सहारे रखी थी| वर्षा होने के कारण रमेश व अडोस-पड़ोस के बच्चे झोपडी में मौजूद थे| अचानक क्षतिग्रस्त दीवार ढह जाने से झोपडी गिर गयी| जिससे गाँव में कोहराम मच गया|

मलवा हटाये जाने पर देवेन्द्र सिंह शाक्य का २ वर्षीय पुत्र मलिक मृत निकला| उसकी ११ वर्षीय बहन ऊषा देवी तथा रमेश चन्द्र की ११ वर्षीय पुत्री अनीता, ३ वर्षीय पुत्री क्रांति तथा पत्नी पुष्पा को भी चोटें लगीं|

तहसीलदार इस्लाम मोहम्मद, कानूनगो गंगा शरन व लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की| घायल महिला व बच्चों को एम्बूलेंश से अस्पताल भिजवाया गया| दरोगा रनवीर सिंह ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की|

कानूनगो ने बताया कि मृतक के पिता को एक लाख रुपये की नगद आर्थिक सहायता दी जायेगी|