दुस्साहस: लूट के प्रयास में बाइक सवार आढ़ती को गोली मारी

Uncategorized

टल गई बड़ी अनहोनी घटना

फर्रुखाबाद: बाइक सवार लुटेरों ने आज दिन दहाड़े बाइक से जा रहे व्यापारी को गोली मार दी| घायल व्यापारी के बाइक चलाते रहने के कारण भयभीत हमलावर भाग गए| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की|

कोतवाली मोहम्दाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राज बहादुर गुप्ता की स्थानीय मंडी में गल्ला की आढ़त है| वह आज गल्ला व्यापारी ब्रजेश पाल के साथ बाइक से रूपये निकालने के लिए स्टेट बैंक फर्रुखाबाद गए थे| खाते में रुपये न आ पाने के कारण वह बैरंग वापस लौट रहे थे|

जब वह दिन के करीब डेढ़ बजे थाना जहानगंज क्षेत्र के मुरहास कन्हैया के सुनसान मार्ग से गुजर रहे थे| उसी समय बाइक से पीछा करते हुए दो युवक उनके नजदीक पहुंचे| बाइक चालक के साथी ने व्यापारी के गोली मारी| गोली राज बहादुर की गर्दन को छीलती हुयी निकल गई|

हादसा होने के बावजूद राज बहादुर बाइक को चलाते रहे| जिसके कारण लुटेरों के हौंसले पस्त हो गए और वह पीछे ही वापस लौट गए| गोली लग जाने से व्यापारी की गर्दन से खून बह रहा था| पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|