प्रदेश के 10 आईएएस, 30 पीसीएस बदले

Uncategorized

फर्रुखाबाद: रविवार को प्रदेश सरकार ने दस आईएएस व तीस पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी को हटा दिया गया है। वे अब अपर आयुक्त मनोरंजन कर होंगे। प्रतापगढ़ के डीएम पंधारी यादव को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। सचिव, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन विभाग एवं महानिदेशक पर्यटन तथा प्रबंध निदेशक उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम मनोज कुमार सिंह से उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग ले लिया गया है। बाकी पदों पर वे पहले की तरह बने रहेंगे। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मुकुल सिंघल अब प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को होंगे। सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ नेपाल सिंह रवि प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास होंगे। बागपत के डीएम रंजन कुमार प्रतापगढ़ के डीएम होंगे। मेरठ के सीडीओ प्रभुनारायण सिंह बागपत केसीडीओ होंगे। मेरठ की ज्वांइट मजिस्ट्रेट डा. काजल सीडीओ मेरठ होंगे।

पीसीएस अफसरों में राकेश कुमार सिंह संयुक्त निदेशक प्रशासन पशुपालन निदेशालय अब आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में संयुक्त सचिव होंगे। एडीएम (भू/अ) मेरठ अनिल कुमार सिंह एडीएम नगर पूर्वी लखनऊ होंगे। उपसंचालक चकबंदी मथुरा राजेश कुमार एडीएम प्रोटोकाल वाराणसी होंगे। फिरोजाबाद के नगर मजिस्ट्रेट ओम कुमार सिंह उप संचालक चकबंदी मथुरा होंगे। बांदा के सीडीओ हीरामणि मिश्रा विशेष सचिव कार्मिक होंगे। हृदय शंकर तिवारी विशेष सचिव एपीसी शाखा अब बांदा केसीडीओ होंगे। रायबरेली के सीडीओ केदार नाथ द्वितीय गोरखपुर के सीडीओ होंगे। गोरखपुर के सीडीओ हीरा लाल प्रथम रायबरेली के सीडीओ होंगे। वाराणसी के सीडीओ शरद कुमार सिंह बलिया के सीडीओ होंगे। बलिया के सीडीओ राम अरज मौर्या वाराणसी के सीडीओ होंगे। प्रतापगढ़ के सीडीओ खजान सिंह इलाहाबाद के अपर आयुक्त होंगे। देवरिया के सीडीओ विजय प्रताप राम प्रतापगढ़ के सीडीओ होंगे। लखीमपुर खीरी के सीडीओ मदनपाल कानपुरनगर के सीडीओ होंगे। कानपुर नगर के सीडीओ सत्यभान लखीमपुर खीरी के सीडीओ होंगे। मुरादाबाद के सीडीओ ऊषारमण त्रिपाठी विशेष सचिव पर्यावरण होंगे। वाराणसी के नगर मजिस्ट्रेट श्रीनाथ शुक्ला आजमगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी होंगे। कानपुर के नगर मजिस्ट्रेट श्रीहरि प्रताप शाही मुख्य राजस्व अधिकारी इलाहाबाद होंगे। जौनपुर के नगर मजिस्ट्रेट बाल मयंक मिश्रा गाजीपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी होंगे। मऊ के एसडीएम राजकेश्वर जौनपुर के नगर मजिस्ट्रेट होंगे। आगरा के नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर एडीएम प्रशासन एटा होंगे। मुजफ्फरनगर के एसडीएम घनश्याम सिंह आगरा के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बुलंदशहर के नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानेश्वर त्रिपाठी एडीएम (भू/अ) गाजियाबाद होंगे। लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौरसिया एडीएम (वि/र) सीतापुर होंगे। महोबा के एसडीएम बृजराज सिंह यादव बांदा के नगर मजिस्ट्रेट होंगे। रमाबाई नगर के एसडीएम सुरेंद्र प्रताप सिंह मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट होंगे। कानपुर के एसडीएम राजेद्र सिंह उपसंचालक चकबंदी जौनपुर होंगे। फैजाबाद के एसडीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी गाजियाबाद के नगर मजिस्ट्रेट होंगे। फतेहपुर एसडीएम रामचंद्र उपसंचालक चकबंदी होंगे। ज्योतिबाफुलेनगर केएसडीएम शिशिर बरेली के नगर मजिस्ट्रेट होंगे। पहले उनका तबादला एसडीएम पद पर बिजनौर किया गया था।