हरिद्वार से दोगुना से अधिक छोड़ा गया है पानी, गंगा में दिखेगा असर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: हरिद्वार से दोगुना से अधिक पानी छोड़ा गया है जिसका असर शीघ्र ही गंगा नदी में देखने को मिलेगा|

नरौरा बाँध के कंट्रोल रूप से बताया गया कि आज सायं ६ बजे वहाँ से गंगा नदी में ४६१६७ क्यूसेक पानी छोड़ा गया| हरिद्वार से नरौरा बाँध के लिए आज दिन के २ बजे १४०९५१ क्यूसेक पानी छोड़ा गया| जबकि बीते दिन ५९६९८ क्यूसेक पानी छोड़ा गया था| बड़ा हुआ पानी शुक्रवार को दोपहर तक नरौरा पहुँच जाएगा|

ऐसी स्थित में नरौरा बाँध से काफी पानी छोड़ा जाएगा| आज गंगा का जलस्तर २० सेमी घटकर १३६.२० सेमी पर रह गया जबकि रामगंगा पूर्ववत १३५.४० पर है| अधिक वर्षा होने के कारण ग्रामीण वैसे ही परेशान है और जब अचानक तेज धूप निकलती है तो कच्चे मकान मालिकों की दिल की धडकने बढ़ जाती है| मौसम गर्म होने पर कच्चे मकान की छतें ढह जाती है|