तीन माह ही उठा पाई शादी का सुख

Uncategorized

फर्रुखाबाद:-युवती सीमा तीन माह ही शादी का सुख उठा पाई|और आग से झुलसकर चल बसी|

सीमा थाना कमालगंज के ग्राम सिंघीरामपुर निवासी रामकुमार दुबे की २० वर्षीय पत्नी थी| उसे बीते दिनों लोहिया अस्पताल में आग से झुलस जाने पर भर्ती कराया गया था|

आज सुबह १०:३० बजे उसकी मौत हो गई| आँध्रप्रदेश अधीराबाद के थाना कागजनगर नजुरुलनगर निवासी शांति रंजन की पुत्री सीमा का तीनमाह पूर्व विवाह हुआ था|उसकी माँ भाई आदि परिजन अस्पताल में मौजूद रहे|

उन्होंने बताया कि सीमा गैस चूल्हे को जलाना नही जानती थी| उसने चाय बनाने के लिए पहले ही गैस खोल दी थी और काफी देर बाद आग लगायी थी| खुली गैस में आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई| पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की|