नव विवाहिता को दहेज के कारण आग लगाकर मार डाला

Uncategorized

दहेजलोभी ससुराल वाले घर से फरार

फर्रुखाबाद: दहेज लोभी ससुराल वालों ने नव विवाहिता को ज़िंदा ही आग लगाकर फूंक दिया और फिर पकडे जाने के भय से घर से फरार हो गए|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम करनपुर ज्योता निवासी बिघ्नेश्वर सिंह की २० वर्षीय पत्नी दीपा को ससुराल वाले शादी के बाद से और दहेज की मांग को लेकर मार पीटकर प्रताड़ित कर रहे थे| इसी रंजिश में उसे बीती रात ज़िंदा जलाकर फूंक दिया|
दीपा हरदोई थाना बिलग्राम के ग्राम परसोला निवासी जयसिंह ठाकुर की पुत्री थी| उसका २ वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था| सूचना मिलने पर उसकी माँ शांति देवी आदि परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो वहाँ दीपा का जला हुआ शव पड़ा था|

शांति देवी ने पुत्री के पति, सास तारादेवी व ननद अन्नपूर्णा के विरूद्ध दहेज ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज कराई| अभियुक्तों पर दहेज में अंगूठी, पंखा, बक्सा, डबल बेड माँगने का आरोप लगाया गया| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|