दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए भेजा गया कानपुर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को देर रात बेहतर उपचार के लिए कानपुर भेजा गया| किशोरी के साथ उसका भाई आदि पड़ोसी लोग भी गए हैं|

प्रशासन ने दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसके बेहतर इलाज का आनन्-फानन में प्रबंध किया गया| किशोरी को रात करीब १० बजे स्वास्थ्य विभाग की एम्बूलेंश से कानपुर के लिए रवाना किया गया| किशोरी के साथ बीबीगंज चौकी इंचार्ज जगमोहन सिंह भदौरिया के अलावा उसका भाई भूदेव पड़ोसी मनोज यादव, नन्हेलाल दिवाकर तथा सपा कार्यकर्ता शिवशंकर शर्मा साथ गए हैं|

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने सायं किशोरी का किसी न्यूरो सर्जन से इलाज कराये जाने का निर्देश दिया था| लोहिया अस्पताल में कोई भी न्यूरो सर्जन नहीं है|