दुष्कर्म के केस में बहनोई व दंपत्ति सहित बेटा फंसा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आखिरकार थाना मऊदरवाजा पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले बहनोई, दंपत्ति सहित बेटे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली| अब पुलिस आरोपियों को सरगर्मी से तलाश कर रही है|

पुलिस ने बीबीगंज मेहरवान निवासी भूदेव शाक्य की ओर से पड़ोसी लालाराम लोधी उनकी पत्नी सुमन, पुत्र दीपक तथा बब्लू को अभियुक्त बनाया है| भूदेव ने बताया कि बब्लू थाना शमसाबाद के मोहल्ला टीला का मूल निवासी है| जिसको मेरी बहन शारदा ब्याही है| बब्लू कई वर्षों से दीपक के पड़ोस में मकान बनाकर रहता है उससे मेरे सम्बन्ध खत्म हो चुके हैं|

पीड़ित भूदेव ने बताया कि दीपक व बब्लू ने योजनावद्ध तरीके से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया| उसने बताया कि दीपक के पिता लालाराम आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मासिष्ट हैं|

सायं अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र लोहिया अस्पताल पहुंचे| उन्होंने पीड़ित परिजनों के अलावा वहां मौजूद सपा नेताओं से घटना के बारे में जानकारी की और रिपोर्ट दर्ज करवाने का वादा किया| सीओ सिटी बीके सिंह ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|